Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

आजादी गौरव यात्रा’ का राजस्थान में प्रवेश, गहलोत-माकन-डोटासरा समेत कांग्रेस नेताओं ने की अगुवाई

reporttimes

कांग्रेस सेवादल की गुजरात के साबरमती से निकली ‘आजादी गौरव यात्रा’ शुक्रवार को राजस्थान (Azadi Gaurav Yatra entered Rajasthan) की सीमा में प्रवेश किया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन समेत कई मंत्रियों ने यात्रा का स्वागत और अगुवाई की. बता दें, इस यात्रा को लेकर शुक्रवार सुबह से राजस्थान-गुजरात के रतनपुर बॉर्डर पर कांग्रेस और सेवादल के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। गुजरात के साबरमती से 6 अप्रैल को निकली यात्रा रतनपुर बॉर्डर पर पहुंची. गुजरात कांग्रेस (Congress started Azadi Gaurav Yatra) के प्रभारी और राजस्थान के पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के नेतृत्व में झंडा लेकर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे. बॉर्डर पर गौरव यात्रा के आते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटसरा, रघु शर्मा, कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत मालविया, सीडब्ल्यूसी के सदस्य रघुवीर मीणा, सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई, यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोघरा समेत कई नेताओं ने स्वागत किया।झंडा लेकर आए रघु शर्मा को सूत की माला पहनाकर स्वागत के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत तमाम मंत्री और नेताओं ने झंडा पकड़ा. यात्रा के राजस्थान की सीमा में प्रवेश के बाद मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के सभी नेता 1 किमी की पदयात्रा करते हुए रतनपुर बॉर्डर से सभा स्थल पर पहुंचे. यात्रा के दौरान कांग्रेस जिंदाबाद, मुख्यमंत्री जिंदाबाद ने नारे लगाए गए. जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया ने बताया कि कांग्रेस सेवा दल की ओर से 1171 किलोमीटर लंबी यात्रा निकाली जा रही है, इसमें से सेवादल 707 किलोमीटर की यात्रा राजस्थान में तय करेगी।

Related posts

शादी में आ रही परेशानी को दूर करने के लिए अपनाये ये तरीके

Report Times

धौलपुर में गौतस्करों ने की फायरिंग गौरक्षक को लगी गोली

Report Times

पाकिस्तान के भारत पर हमले के बाद देश छोड़कर जाएंगे ये खिलाड़ी

Report Times

Leave a Comment