Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

अगले बरस तू फिर आना : गणपति की विदाई, शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु, भगिनिया जोहड़ में मूर्ति का विसर्जन

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर की हृदय स्थली विवेकानंद चौक में गांधीचौक के राजा की आज भव्य शोभायात्रा के साथ विदाई हुई। इससे पूर्व आज छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। इसके बाद हवन हुआ। हवन में गणपति, नवगृह, गायत्री, शिव महामृत्यंजय मंत्र व देवी मंत्रों की आहुतियां दी गई। यज्ञ के बाद शाम को मूर्ति को गणपति के जयकारों के मध्य ट्रेक्टर में विराजित कराया गया।
इसके बाद शोभायात्रा तिरंगा स्थल, मुख्य बाजार, कल्याणराय मंदिर, विवेकानंद चौक, राजकला कॉम्प्लेक्स, पूनिया कॉम्प्लेक्स, पुरानी तहसील रोड, कबूतर खाना स्टैंड, पिलानी रोड होते हुए भगिनिया जोहड़ पहुंची। जहां पर विधिविधान से पूजन किया गया और इसके बाद मूर्ति का गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस फिर आना के जयकारों के साथ विसर्जन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related posts

अमित शाह ने कहा, अमेरिका और इजरायल की तरह भारत भी हर दुस्साहस का देता है मुंहतोड़ जवाब, सर्जिकल स्ट्राइक का भी किया जिक्र

Report Times

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए VDO ने की 10000 रुपये की डील, 7000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Report Times

कैसे बदलेगा भारत का Rural India? बजट में निर्मला ने किए ये बड़े ऐलान

Report Times

Leave a Comment