Report Times
latestOtherचिड़ावाजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानस्पेशल

कश्मीर में बर्फबारी से सर्दी का सितम : तापमान और नीचे उतरा

REPORT TIMES 
चिड़ावा। चिड़ावा शहर और आसपास के इलाकों में सूखी सर्दी का खासा सितम देखने को मिल रहा है। हाड़ कंपाने वाली सर्दी ने लोगों की दिनचर्या पर भी असर डाला है। लोग घर से बेहद जरूरी होने पर ही निकल रहे हैं। कश्मीर और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद चल रही हवाएं शेखावाटी के मैदानी इलाकों में आ रही हैं। इससे तापमान नीचे की ओर जा रहा है। सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में आज का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा और अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान .1 डिग्री नीचे गिरा है तो वहीं अधिकतम तापमान भी तेजी से नीचे की ओर जा रहा है। अधिकतम तापमान कल जहां 15.6 था तो आज ये नीचे उतरकर 12.2 डिग्री पर जा पहुंचा है। सर्दी लगातार बढ़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
फसलों को होगा फायदा
इधर बदले हुए मौसम का फायदा भी है। इस मौसम में औंस की बूंदों से फसलों को काफी फायदा मिलेगा। कृषि विशेषज्ञ कृष्ण कुमार रतेरवाल के अनुसार इस मौसम में औंस के जरिए फसलों को अमृत मिला है। फसलों की ग्रोथ में ये बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा। किसानों के मायूस चेहरों पर मौसम के बदलाव ने फिर मुस्कान ला दी है। हालांकि मावठ होने से फसलों को अधिक फायदा होगा। लेकिन अगर पाला पड़ा तो फिर फसलों का नुकसान हो सकता है।

Related posts

राजस्थान: बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बस हुई चोरी, सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध

Report Times

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर गुर्जरों में दो फाड़

Report Times

कुश्ती को विश्व में पहचान दिलाई गुरु हनुमान ने

Report Times

Leave a Comment