Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशलहादसा

कैम्पर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत : दो साल पूर्व हुई थी युवक की सगाई

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर के निकट अरड़ावता में सड़क हादसे में बाइक सवार के युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात्रि को किठाना निवासी विक्रम पुत्र सुरेश नायक बाइक पर अपने गांव किठाना जा रहा था। इसी दौरान अरड़ावता में सामने से तेज गति से आ रहे कैंपर गाड़ी आई और टक्कर मार दी। जिससे घायल युवक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक को चिड़ावा अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना पर युवक का पिता और अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। बुधवार सुबह युवक विक्रम के पिता सुरेश ने पुलिस थाने में वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने से मौत का मामला दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद अब शव परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक साखू में ईंट भट्टे पर मजदूरी किया करता था। उसके चार भाई और दो बहनों में विक्रम सबसे बड़ा था और घर की आर्थिक स्थिति कमजोर है। विक्रम की दो साल पहले हरियाणा के ढिगावा में सगाई भी हो गई थी।

Related posts

चिड़ावा: भाजपा जिला मंत्री का किया अभिनन्दन

Report Times

राजस्थान में 12वीं बोर्ड परीक्षा में बड़ी गलती, पेपर में PoK को बताया पाकिस्तान का हिस्सा

Report Times

रणजीत गुर्जर की मूर्ति का अनावरण : गोचर भूमि पर कब्जे का विरोध करते हुए गवाई थी जान, सभी ने मौन धारण कर दी श्रद्धांजलि

Report Times

Leave a Comment