Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में देर रात हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 72 IAS और 121 RAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, 32 जिलों के कलेक्टर बदले

REPORT TIMES 

राजस्थान की भजन लाल सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 72 आईएएस समेत 121 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. कार्मिक विभाग ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए 32 जिलों के कलेक्टर बदले जाने की सूचना दी है.  नोटिफिकेशन के अनुसार, अब चित्तौड़गढ़ के नए कलक्टर आलोक रंजन होंगे. नरेंद्र गुप्ता की जगह अब रोहिताश्व सिंह तोमर को बारां जिले का कलेक्टर बनाया गया है. IAS चिनमयी गोपाल को झुंझुनूं की डीएम और चंदन दुबे को झुंझुनूं का एडीएम बनाया गया है.

72 IAS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट

इसी तरह नमित मेहता को भीलवाड़ा, हरजी लाल अटल को फलौदी, आशीष गुप्ता को अलवर, काना राम को हनुमानगढ़, लक्ष्मी नारायण मंत्री को पाली, कल्पना अग्रवाल को कोटपूतली-बहरोड़, पुष्पा सत्यानी को चूरू, अजय सिंह राठौड़ को झालावाड़, गौरव अग्रवाल को जोधपुर, शुभम चौधरी को सिरोही, कमर उन जमान को सीकर, भंवर लाल को राजसमंद, अंकित कुमार सिंह को डूंगरपुर, अरुण गर्ग को सलुम्बर, बाल मुकुंद असावा को डीडवान-कुमाचन, नीलाभ सक्सेना को करौली, खुशाल यादव को सवाईमोधोपुर, अंजलि राजोरिया को प्रतापगढ़, डॉ. इंद्रजीत यादव को बांसवाड़ा, प्रताप सिंह को जैसलमेर और डॉ. रविंद्र गोस्वामी को कोटा जिले का कलेक्टर बनाया गया है.

IAS अधिकारियों की ट्रांफर लिस्ट में आगे बढ़ें तो रोहिताश सिंह तोमर को बारां, उत्सव कौशल को ब्यावर, गौरव सैनी को गंगापुर सिटी, स्वेता चौहान को केकड़ी, अवधेश मीणा को अनुपगढ़, देवेंद्र कुमार को दौसा, सुशील कुमार को बालतोरा, अक्षय गोदारा को बूंदी, श्रीनिधी बीटी को धौलपुर, डॉ. सौम्या झा को टोंक का कलेक्टर बनाया गया है.

121 RAS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट

Related posts

मणिपुर में पिछले 8 घंटे से सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी, 40 आतंकियों को उतारा मौत के घाट

Report Times

परीक्षा रद्द होने पर 26 लाख स्टूडेंस को मुआवजे की मांग बुद्धि का दीवालियापन, सीएम गहलोत का विपक्ष के बहाने पायलट पर हमला

Report Times

Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट चाल, मामूली तेजी के साथ बंद, बैंकिंग और एफएमसीजी में आयी तेजी

Report Times

Leave a Comment