Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशलहादसा

दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूली बच्चों से भरा जुगाड़ पलटा, ओर 17 घायल एक बच्चे की मौत

REPORT TIMES 

सवाईमाधोपुर। सूरवाल थाना क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। भगवतगढ़ इलाके में स्कूली बच्चों से भरा जुगाड़ अचानक पलट गया। इससे मौके पर एक स्कूली बच्चे की मौत हो गई। वहीं 17 बच्चे घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल सभी घायल स्कूली बच्चों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। शहर पुलिस उपाधीक्षक दीपक खण्डेलवाल ने बताया मंगलवार सुबह दस बजे ढाणी मानपुर से भगवतगढ़ जा रहा था। इसी दौरान अचानक जुगाड़ की स्टेरिंग फेल हो गई। जिससे वह पलट गया। जुगाड़ पलटने से यहां एक बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 17 बच्चे घायल हो गए। फिलहाल सभी घायल बच्चों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

आला अधिकारी पहुंचे जिला अस्पताल

एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी दीपक खण्डेलवाल, कोतवाली थानाधिकारी प्रमेन्द्र रावत, तहसीलदार मुकेश अग्रवाल जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायल बच्चों के परिजनों के हाल चाल पूछे। वहीं जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के हाल चाल जाने।

एक की मौत, 17 बच्चे घायल

हादसे में अभिषेक पुत्र मनीष (12) बैरवा की मौके पर मौत हो गई। वहीं दीपक (17) पुत्र किशनलाल बैरवा, गोवर्धन (40) पुत्र रतिराम मीणा, काजल(12) पुत्री हिशंकर, अंजली (16) पुत्री हंसराज, लोकेश(17) पुत्र घासीलाल, पायल915) पुत्री राजेन्द्र, अरविन्द (15) पुत्र राकेश, रामघणी (30) पत्नी हुकुमचंद, हरीश (10) पुत्र मुरारी,अनुष्का (11) पुत्री कालू , मोनिका (15) पुत्री श्रीराम, राजेश (15) पुत्र घासीलाल, विक्रम (14) पुत्र चिरंजीलाल, मन्हेन्द्र (10) पुत्र प्रेम प्रकाश घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

Related posts

थानागाजी सीट पर मुकाबला दमदार, पिछली बार हार गई बीजेपी और कांग्रेस

Report Times

डालमिया खेलकूद मैदान में शुरू हुआ चिकित्सा मेला, सीएमएचओ बोले- एक ही जगह पर मिल रहा हर तरह का इलाज

Report Times

ग्राम पंचायतों में प्रशासक को लेकर क्या है सरकार का नया आदेश

Report Times

Leave a Comment