Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

डालमिया खेलकूद मैदान में शुरू हुआ चिकित्सा मेला, सीएमएचओ बोले- एक ही जगह पर मिल रहा हर तरह का इलाज

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा शहर की स्टेशन रोड पर डालमिया खेलकूद मैदान में ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने किया। कार्यक्रम में प्रधान इन्द्रा डूडी, बीसीएमओ डॉ. सन्तकुमार जांगिड़ अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर मेले में आए रोगियों की जांच के साथ ही उन्हें चिरंजीवी योजना की जानकारी दी गई। बड़ी बीमारियों में टेली कंसल्टेंसी के जरिए भी रोगियों को डॉक्टर्स ने परामर्श दिया।

एक ही जगह पर मिल रहा हर तरह का इलाज

सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने कहा कि इस तरह के शिविर रोगियों को एक ही स्थान पर सभी तरह की सुविधाओं का लाभ देने के लिए हैं। लोग शिविरों में उमड़ रहे हैं और यहां सुविधाओं का लाभ लेकर सेहत के प्रति जागरूक नजर आ रहे हैं। बीसीएमओ डॉ. सन्तकुमार जांगिड़ ने बताया कि शिविर में डॉ. मनोज, डॉ. अनिल लाम्बा, डॉ. टीना ढाका, डॉ.तरुण जोशी, डॉ. नरेन्द्र तेतरवाल, डॉ. प्रेरणा सैनी सहित चिकित्सा स्टाफ सेवा दे रहा है। इस मौके पर पार्षद राजेन्द्र पाल सिंह कोच, समाजसेवी सुरेन्द्र सैनी, राधेश्याम सुखाड़िया, मेहर कटारिया, महेश कटारिया, रजनीकांत मिश्रा, कपिल कटेवा काशी, संजय नूनिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related posts

वह एक चूक,100 पेज की रिपोर्ट, 3 कमांडो बर्खास्त :अजीत डोभाल

Report Times

सुनील की बल्लेबाजी देख सभी ने कहा ‘नारायण-नारायण’, बना दिए कई रिकॉर्ड

Report Times

अजमेर में होटल स्टाफ से मारपीट केस में गहलोत सरकार का बड़ा एक्शन, IAS और IPS समेत 8 सस्पेंड

Report Times

Leave a Comment