Report Times
latestOtherचिड़ावाजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थराजस्थानस्पेशल

एसडीएम ने किया उप जिला अस्पताल जा निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

REPORT TIMES 
चिड़ावा।  एसडीएम बृजेश गुप्ता ने बुधवार को राजकीय उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने जनरल वार्ड, जच्चा-बच्चा वार्ड, मुख्य परिसर का बारीकी से निरीक्षण कर निरीक्षण रिपोर्ट बनाई ।
इस दौरान उन्हें वार्डों में बने शौचालय गंदगी से अटे मिले। अस्पताल में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी भी जताई । जिसके लिए पीएमओ डॉ.सुमनलता कटेवा को निर्देश दिए।  मरीजों की परेशानी को देखते हुए दूसरा पर्ची काउंटर बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान बीसीएमओ डॉ.अनिल लांबा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाशसिंह कविया भी साथ थे।

Related posts

36 कौम के आशीर्वाद से ही राजनीति सम्भव – मुरारी सैनी

Report Times

सेल्फी विथ तिरंगा अभियान शुरु : सनराइज योगा क्लब की ओर से हुआ कार्यक्रम

Report Times

पोषण मेले में बच्चों को कराया अन्नप्राशन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई

Report Times

Leave a Comment