Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

पेयजल समस्या को लेकर वार्डवासियों का प्रदर्शन

REPORT TIMES 
चिड़ावा। नया बस स्टैंड स्थित जलदाय कार्यालय में पेयजल समस्या से परेशान वार्डवासियों ने प्रदर्शन किया।  शहर के वार्ड सात में तीन-चार माह से पानी की समस्या आ रही है। जिससे परेशान वार्डवासियों ने प्रदर्शन एक विरोध जताया। वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड में चार ट्यूबवैल बने हुए हैं। जिसमें से तीन सूख चुके हैं।
वार्ड में संचालित एकमात्र ट्यूबवैल से घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोगों ने सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। लोगों ने बताया कि जलदाय विभाग के अधिकारियों को पहले भी समस्या से अवगत करवाया गया। लेकिन अधिकारियों ने ध्यान ही नहीं दिया। ऐसे में परेशान होकर लोगों को प्रदर्शन को मजबूर होना पड़ा। सहायक अभियंता ने जल्द ही समस्या समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंजू, भतेरी देवी, तीजा, माया देवी, रामस्वरूप, सुगना देवी, सुनीता, मनीषा, सुप्यार, पिंकी, सरोज, मुन्नीदेवी, संपति, मंजू देवी आदि मौजूद थे।

Related posts

BJP ने शिक्षा के अधिकार को खत्म किया, 450 स्कूल बंद, डोटासरा बोले- RSS एजेंडा लागू हो रहा

Report Times

…तो विराट और रोहित को भी बाहर कर देंगे: गंभीर ने राहुल को दी सलाह

Report Times

चिड़ावा के पूर्व प्रधान मेघवाल का मण्ड्रेला के वार्ड छह में हुआ नागरिक अभिनंदन

Report Times

Leave a Comment