Report Times
latestOtherकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

राजस्थान: सरकारी कर्मचारियों की अवैध संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर, मंत्री ने दी चेतावनी

REPORT TIMES 

राजस्थान के शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को भ्रष्ट सरकारी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी. शिक्षा मंत्री ने कहा कि आरोपी कर्मचारियों की अवैध संपत्तियों को बुलडोजर से ढहा दिया जाएगा. दिलावर ने कहा कि अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोपी सरकारी कर्मचारियों को निलंबित और बर्खास्त किया जाएगा. यहां एक आधिकारिक बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रष्टाचार के दोषियों की अवैध संपत्तियों को भी बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया जाएगा.

कर्मचारियों की पहचान करने का निर्देश

मंत्री ने कहा कि बैठक में उपस्थित अधिकारियों को उन सरकारी कर्मचारियों की पहचान करने का निर्देश दिया गया है जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार और कदाचार के मामले दर्ज हैं, लेकिन पर्याप्त सबूतों के अभाव में अब तक कार्रवाई से बच गए हैं.

अवैध संपत्तियों को लेकर दी चेतावनी

उन्होंने कहा कि अवैध संपत्तियों को ढहाने में उन्हें अगर नियमों के उल्लंघन के लिए फांसी भी हो जाए तो कोई परवाह नहीं होगी. शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने सरकारी अधिकारियों द्वारा अवैध रूप से जमा की गई संपत्तियों को लेकर इसी तरह की चेतावनी दी थी.

महिलाओं से दुर्व्यवहार के मामलों पर सरकार गंभीर

इससे पहले शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए कि महिलाओं से दुर्व्यवहार, दुराचरण के मामलों पर सरकार गंभीर है. ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर सख्त कदम उठाए जाएं. उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी ऐसे मामले में हों तो आरोपी के खिलाफ तुरंत निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी. यही नहीं, दोषियों की अवैध संपत्तियों को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा.

Related posts

ऑटो एक्सपो में 8 में से 5 बार फेल हुआ शेयर बाजार, ये रहे 15 साल के आंकड़े

Report Times

चिड़ावा:11 हजार घरों में गायत्री परिवार कराएगा गायत्री यज्ञ, बुधवार को 500 घरों में बांटी गई हवन सामग्री

Report Times

मुहब्बत नहीं लूट की दुकान, बिकानेर में बोले PM मोदी- कांग्रेस चला रही झूठ का बाजार

Report Times

Leave a Comment