Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधौलपुरराजस्थानस्पेशल

राजस्थान: सगाई के 8 दिन बाद युवती की लाश उसके घर के पीछे मिली, परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कराया मुकदमा दर्ज

REPORT TIMES 

राजस्थान के धौलपुर जिले से शुक्रवार को एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई. यहां सरमथुरा उपखंड के बरौली गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की मौत का मामला सामने आया है. युवती का शव मकान में बने पिछले हिस्से में पड़ा हुआ मिला है. युवती के गले पर चोट के निशान होने की वजह से परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. युवती के शरीर से सोने के आभूषण भी गायब बताए जा रहे है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. आस-पास के लोगों ने बताया कि युवती की सगाई 8 दिन पहले ही हुई थी. अभी परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था. इस बीच युवती की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई.  युवती के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. घटना के बाद सरमथुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को कब्जे में लेकर सरमथुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया है. डीएसपी रविराज सिंह भी घटना के बाद मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ कर रहे है.

8 दिन पहले ही हुई थी युवती की सगाई

जानकारी के अनुसार मृतका युवती पूजा गर्ग पुत्री संजय गर्ग उम्र करीब 25 वर्ष गांव बरौली थाना सरमथुरा की निवासी थी. जिसकी सगाई करीब 8 दिन पूर्व धौलपुर जिले के बाड़ी कस्बे में हुई थी. शुक्रवार सुबह घर के पिछले हिस्से में उसकी लाश मिली. सरमथुरा थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया है. युवती की गर्दन पर चोट के निशान भी पाए गए हैं. परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड द्वारा मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया है.

पुलिस बोली- जांच जारी, जल्द होगा खुलासा

परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया है. घटना के हर पहलू को लेकर पुलिस जांच कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया मामले में शीघ्र अनुसंधान कर पर्दाफाश किया जाएगा. इधर सगाई के मात्र 8 दिन बाद युवती की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत से आस-पास के लोगों में सनसनी फैली है.

Related posts

जयपुर – श्रीगंगानगर समेत 6 ट्रेन रद्द: 12 ट्रेनों को आंशिक रद्द और 8 ट्रेनों का बदला रूट; बीकानेर मंडल पर हो रहा आरयूबी निर्माण

Report Times

CBSE Class 10 Board Exams के लिए बाजार में काफी सारा Study Material उपलब्ध है, लेकिन इस समय आपको ऐसी पुस्तकों की आवश्यकता है, जो आपको कम समय में पूरे syllabus को revise करने में आपकी मदद करे और आपको आपके विषय पर पूरी जानकारी दे । ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव पैटर्न दोनों की सही से तैयारी के लिए आप Oswal-Gurukul CBSE Term 2 Sample Papers पर भरोसा कर सकते हैं। यह किताबें CBSE Board Exam 2022 के पैटर्न और 14 जनवरी, 2022 को जारी सीबीएसई सैंपल पेपर्स के अनुरूप हैं। यह सैंपल पेपर्स आपको अच्छी तरह से रिवाइज करने में मदद करेंगे और बोर्ड द्वारा दिए गए समय तथा पैटर्न के अनुरूप एग्जाम पूरा लिखने का अभ्यास भी कराएँगे।

Report Times

राजस्थान: IPS अधिकारियों के बाद अब SI व निरीक्षकों के हुए तबादले, जानें किसे कहां लगाया

Report Times

Leave a Comment