Report Times
latestOtherकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

भ्रष्टाचार को लेकर एक्शन मोड़ में भजनलाल सरकार, इतने कार्मिकों की पेंशन और वेतन वृद्धि रोकने के आदेश

REPORT TIMES

जयपुर। भ्रष्टाचार को लेकर राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक्शन मोड़ में नजर आए। CM भजन लाल ने कर्मचारियों के भ्रष्टाचार और कदाचार को लेकर सख्ती दिखाई है। वहीं अच्छे कार्य करने पर तोहफा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को और संभव प्रोत्साहित किया जाएगा, लेकिन जो भी कार्मिक भ्रष्टाचार और कदाचार में लिप्त पाया जाएगा उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

अच्छा काम पर तोहफा, भ्रष्टाचार कर कार्रवाई

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने यह स्पष्ट संदेश देते हुए पुलिस में उल्लेखनीय कार्य करने पर कोटा रेंज के उप निरीक्षक रामस्वरूप मीना को साहसिक कार्य के लिए पुलिस निरीक्षक पद पर विशेष पदोन्नति प्रदान करने की अनुशंषा की है। वहीं अलग-अलग विभागों के भ्रष्टाचार, कदाचार में लिप्त 11 कार्मिकों की पेंशन रोकने, वेतन वृद्धि रोकने सहित दण्डात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

गौरतलब है कि शनिवार को जोधपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संभाग स्तरीय बैठक में अधिकारियों से कहा था कि भाजपा सरकार किसी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी। फिर चाहे कोई सिफारिश करें। विभागों में कोई भी कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाएगा तो उस भ्रष्टाचार में उच्च अधिकारियों की भी भूमिका तय की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्सा नहीं जाएगा। सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कह दिया था कि विभागों में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कानूनी कार्रवाई करने में सरकार पीछे नहीं रहेगी फिर चाहे वो किसी नेता का भी रिश्तेदार क्यूं न हो।

Related posts

मैंने पहले ही कहा था संघ परिवार की शरारतें बढ़ेंगी… मथुरा की मस्जिद में सर्वे की इजाजत पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

Report Times

अमेज़न पर बिक रहा था राधा-कृष्ण की आपत्तिजनक तस्वीर वाला फोटो फ्रेम,शिकायत पर मामला दर्ज

Report Times

राजस्‍थान के स्‍कूलों में 2 दिन रहेंगी छुट्ट‍ियां, इन ज‍िलों में आदेश जारी

Report Times

Leave a Comment