Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिस्पेशल

राजनाथ सिंह और अमित शाह को परिवारवाद से जोड़ना गलत: PM मोदी

REPORT TIMES 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पर अपने भाषण के दौरान परिवारवाद को लेकर एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. परिवारवाद के बारे में विस्तार से जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवाद वह है जहां पर एक ही परिवार के लोग पार्टी को चलाते हैं. राजनाथ सिंह और अमित शाह की कोई पॉलिटिकल पार्टी नहीं है. पीएम मोदी ने कहा कि अगर किसी परिवार में अपने बलबूते परिजनों के समर्थन से एक से अधिक लोग राजनीतिक क्षेत्र में भी प्रगति करते हैं, उसको हमने कभी परिवारवाद नहीं कहा है. हम परिवारवाद की चर्चा उसके लिए करते हैं जहां पार्टी परिवार चलाता है. जो पार्टी परिवार के लोगों को प्राथमिकता देती है, जो पार्टी के सारे फैसले एक ही परिवार के लोग ही करते हैं.

उन्होंने कहा कि वह परिवार बात है ना राजनाथ सिंह की कोई पॉलिटिकल पार्टी है ना अमित शाह की कोई पॉलिटिकल पार्टी है. इसलिए जहां एक परिवार का दबदबा होता है वह लोकतंत्र में उचित नहीं है. लोकतंत्र में एक परिवार के 10 लोग राजनीति में कुछ बुरा नहीं है, हम तो चाहते हैं नौजवान लोग आएं. उन्होंने आगे कहा, “किसी परिवार के दो लोग अगर प्रगति करते हैं तो मैं उसका भी स्वागत करूंगा. देश में जितनी नई पीढ़ी और अच्छे लोग आएं उनका स्वागत है.

Related posts

बेरी और बलौदा में एक हजार लीटर वॉश नष्ट

Report Times

सेमीकंडक्टर्स के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा

Report Times

Shahid Mira Relation: बेडरूम छोड़ शाहिद कपूर पत्नी संग यहां हुए इंटिमेट, मीरा ने सबके सामने खोली पोल पट्टी

Report Times

Leave a Comment