Report Times
latestOtherकार्रवाईटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेशराजनीतिस्पेशल

मनीष सिसोदिया को कोर्ट से मिली राहत, एक हफ्ते में एक बार पत्नी से मिलने की दी इजाजत

REPORT TIMES 

दिल्ली की एक कोर्ट से आप नेता मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें एक हफ्ते एक बार बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत दे दी है। दरअसल, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सीबीआई और ईडी की ओर से दर्ज दोनों मामलों में बीती 27 जनवरी को एक याचिका दाखिल की थी, जिसमें बीते कुछ समय से मल्टीपल स्केलेरोसिस से पीड़ित अपनी पत्नी से मिलने के लिए हफ्ते में दो बार हिरासत पैरोल की अनुमति मांगी थी।

पत्नी की हालात बेहद खराब

सिसौदिया की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट मोहित माथुर ने कहा, “पहले भी अदालत ने मुझे अपनी पत्नी से मिलने की अनुमति दी थी और अदालत द्वारा लगाई गई किसी भी शर्त का उल्लंघन करने के लिए मेरे खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली है।” उन्होंने आगे कहा कि कोर्ट को यह बताया गया है कि सिसोदिया की पत्नी की हालात बेहद खराब है। उन्हें चलने फिरने के लिए भी एक सहायक की जरूरत है और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ रहा है।
शराब नीति मामले में गए हैं जेल

बता दें कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया रद्द की जा चुकी दिल्ली अबकारी नीति 2021-22 से जुड़े मामले में जेल में बंद हैं।

Related posts

गुरुग्राम में शॉपिंग करती मिली ट्रेन से गायब हुई दुल्हन, हनीमून ट्रिप के बीच हुई थी लापता

Report Times

विधानसभा चुनाव: छोटे दल क्या करेंगे बड़ा धमाल, किसका बनाएंगे खेल और किसका बिगाड़ेंगे गेम?

Report Times

महिला ANM ने नौकरी के लिए बनवाई 40 साल पुरानी फर्जी डिग्री, खुलासे के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Report Times

Leave a Comment