Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई : पालिका दस्ते को देखकर निर्माण कार्य में लगे श्रमिक मौके से भागे

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर की सूरजगढ़ रोड से गुजरने वाली पुरानी बाईपास रोड पर मंगलवार को नगर पालिका ने अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत पर कार्रवाई की।  अधिशाषी अधिकारी हिमांशु अग्रवाल के निर्देश पर एसआई संदीप लाम्बा ने अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर मौके पर जाब्ते के साथ जाकर कार्रवाई की।
पालिका दस्ते को देखकर निर्माण कार्य में लगे श्रमिक मौके से भाग गए। उसके बाद पालिका दस्ते ने निर्माण कार्य के काम में लिए जा रहे औजार और सामग्रियों को जब्त कर लिया। पालिका दस्ते ने बताया कि जल्द ही उपखंड प्रशासन के सहयोग से किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। गौरतलब है कि सूरजगढ़ पुरानी बायपास रोड पर एक व्यक्ति की ओर से खाली जगह पर निर्माण कार्य कर अवैध निर्माण किया जा रहा था। जिसकी किसी ने नगर पालिका में शिकायत की थी। पटवारी योगेश लामोरिया भी मौके पर मौजूद रहे।

Related posts

जयपुर से लोहारू की तरफ जा रही ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौके पर हुई मौत

Report Times

बजरंग पूनिया-विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल, खरगे बोले- चक दे हरियाणा

Report Times

2003 ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में गायक दलेर मेहंदी को 2 साल की जेल की सजा

Report Times

Leave a Comment