Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशलहादसा

खाटू श्याम के दर्शन कर वापस दिल्ली लौट रहे भक्तों की बस पलटी, चालीस गंभीर, हादसे में एक महिला का हाथ कटकर हुआ अलग

REPORT TIMES 

राजस्थान के झुझुनूं जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। दिल्ली से दर्शन के लिए खाटू श्याम आए भक्तों से भरी बस का स्टेयरिंग फेल हो जाने के कारण ये हादसा हुआ। बस चालक ने बस को काबू करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। बस पलटी और कई मीटर तक घिसटती चली गई। बस में सवार सवारियों में से चालीस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से बीस की हालत तो बेहद ही गंभीर बनी हुई है। उनमें से एक महिला का तो हाथ ही कटकर अलग हो गया है। हादसा झुझुनूं जिले के चिड़ावा इलाके में होना सामने आया है। चिड़ावा थाना पुलिस ने बताया कि दिल्ली निवासी करीब पचास लोग चिड़ावा के नजदीक पिलानी बाईपास के पास बस बेकाबू होने के कारण घायल हो गए। देर रात वे वापस दिल्ली लौट रहे थे। इस दौरान बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। ये लोग सालासर धाम, चूड़ी धाम, खाटू श्याम जी के दर्शन करने के लिए आए थे। बस पलट जाने के कारण कई लोग घायल हुए। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।

पुलिस ने घायलों को चिड़ावा अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायलों को झुंझुनूं के बीड़ीके हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसे में घायल सरला देवी, मुकेश कुमार, अतुल, सुरेन्द्र शर्मा, लक्ष्मी देवी समेत कई लोग घायल हो गए। सभी को बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान एक दर्जन से भी ज्यादा एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय अधिकतर लोग गहरी नींद में थे। इस हादसे में एक महिला का हाथ ही कटकर अलग हो गया है।

Related posts

यमुना जल समझौता राजस्थान के साथ धोखा, गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार को किया बेनकाब

Report Times

स्कूलों में मां सरस्वती की मूर्ति जरूरी, ड्रेस कोड भी होगा लागू… एक्शन में राजस्थान के शिक्षा मंत्री

Report Times

निशानों का पूजन किया :  अलग – अलग जगह से निशान लाकर श्रद्धालुओं ने किए समर्पित, खाटू के लिए निशान यात्रा 27 को होगी रवाना

Report Times

Leave a Comment