Report Times
latestOtherखाटूश्यामजीचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

निशानों का पूजन किया :  अलग – अलग जगह से निशान लाकर श्रद्धालुओं ने किए समर्पित, खाटू के लिए निशान यात्रा 27 को होगी रवाना

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर की अडूकिया स्कूल के सामने गली में श्याम जी मंदिर में आज निशान पूजन कार्यक्रम हुआ।  श्रीश्याम युवा मित्र मंडल की ओर से 14 वीं निशान पदयात्रा को लेकर भगत महेंद्र सैनी के सानिध्य में निशानों की पूजा-अर्चना करवाई।
मंडल प्रवक्ता ने बताया कि खाटूधाम के लिए निशान पदयात्रा 27 फरवरी को सुबह सवा नौ बजे रहना होगी। जिसका जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। शाम को अलग अलग स्थानों से निशान लेकर आए भक्तों ने डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए बाबा के दरबार पहुंचकर धोक लगाई और निशान समर्पित किए।
उधर, मंदिर में विभिन्न जगहों से आए निशान पदयात्रियों का स्वागत भी किया गया। वहीं खेतड़ी रोड से गोल मार्केट के सामने वार्ड 11 से श्याम प्रभू की 33 वीं पदयात्रा रविवार दोपहर सवा एक बजे रवाना होगी। जिसके लिए शनिवार को निशान पूजन हुआ। भगत लच्छूराम के सानिध्य में रातभर भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर प्रेम कुमार सैनी, रोहिताश्व कुमार, प्यारेलाल, मुकेश सैनी, चिंटू कटारिया, बंटी सैनी, प्रताप सैनी, महावीर सैनी, मदनलाल, महेंद्रसिंह, विनोद कुमार, मुकेश सैनी आदि मौजूद थे।

Related posts

Weather Update: नौतपा के तीसरे दिन सोमवार को भी प्रदेशभर में आसमान से बरस रही आग, इन जिलों के लोग रहें सावधान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Report Times

राज्यसभा चुनाव का मोदी कैबिनेट पर भी पड़ेगा असर, मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह अब आगे क्या करेंगे?

Report Times

राजस्थान: 10 साल से अपहरण व डकैती मामले में फरार आरोपी को पुलिस गुजरात से किया गिरफ्तार

Report Times

Leave a Comment