Report Times
latestOtherकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

राजस्थान के नए डीजीपी उत्कल रंजन साहू ने संभाला कार्यभार, अपराधियों को दिया ये संदेश

REPORT TIMES

भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी उत्कल रंजन साहू ने रविवार सुबह पुलिस मुख्यालय में डीजीपी का कार्यभार संभाल लिया. इससे पहले, तत्कालीन डीजीपी उमेश मिश्रा के वीआरएस लेने के बाद कार्यवाहक डीजीपी के रूप मे कार्य कर रहे साहू को शनिवार देर रात राजस्थान का पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया

पदभार संभालने के बाद श्री साहू ने कहा कि इस साल जारी प्राथमिकताओं के आधार पर अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के साथ ही महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, गैंगवार व साइबर अपराधों की रोकथाम की दिशा में विशेष कार्य किया जाएगा.

1988 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री साहू होमगार्ड का भी अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे. मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले उत्कल रंजन साहू को जून 2020 में ही डीजी रैंक पर प्रमोशन मिला था. साहू को राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (पुलिस फोर्स प्रमुख) पद पर नियुक्ति दो साल के लिए या आगामी आदेश तक की गई है.

गत 29 दिसंबर को साहू को राज्य के डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था, जब तत्कालीन डीजीपी उमेश मिश्रा ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी. साहू को भारतीय पुलिस सेवा के अपेक्स स्केल (पे मैट्रिक्स में लेवल 17) पर पदोन्नत किया गया है.

उत्कल रंजन साहू तो जून 2020 में ही डीजी रैंक पर प्रमोशन मिला था. इससे पहले वो लगभग 2.5 साल तक वो डीजी (डायरेक्टर जनरल) होमगार्ड पद पर तैनात थे.  इससे पहले वो राजस्थान पुलिस में महानिदेशक एवं कमांडेंट जनरल, होम गार्ड्स पद पर सेवाएं दे रहे हैं

Related posts

किसान जागरूकता मेले का आयोजन

Report Times

चिड़ावा : शहर के बाजार रहे बन्द

Report Times

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया प्रदेश की महिलाओ को सशक्त और स्वावलंबी

Report Times

Leave a Comment