Report Times
latestOtherखाटूश्यामजीटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

बाबा श्याम मंदिर के दर्शन करने जा रहें तो ध्यान दें, विशेष सेवा, पूजा व तिलक श्रृंगार को लेकर इतने घंटे बंद रहेगा मंदिर

REPORT TIMES 

सीकर. अगर आप कल विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाने आने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि बाबा श्याम का दरबार बंद रहने वाला है. बाबा श्याम का मंदिर विशेष सेवा पूजा अर्चना को लेकर बंद रहने वाला है. आपको बता दें 14 फरवरी और 15 फरवरी को संपूर्ण मंदिर परिसर की साफ सफाई करने और विशेष पूजा अर्चना के लिए मंदिर परिसर बंद रखा जाएगा।

श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि 14 फरवरी को बाबा श्याम की विशेष सेवा पूजा अर्चना की जाएगी. इस दिन बाबा का विशेष श्रृंगार भी किया जाएगा इसके साथ ही वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ बाबा की आरती होगी.

श्री श्याम मंदिर कमेटी ने सभी श्याम भक्तों से अपील की है कि 14 फरवरी को श्री श्याम प्रभू क विशेष सेवा-पूजा होने के कारण श्री श्याम प्रभू के दर्शन 14 फरवरी को रात्रि 09.30 बजे से दिनांक 15 फरवरी 2024 को सांय 5 बजे तक आम दर्शनार्थ बंद रहेंगे.

Related posts

चिड़ावा : घायल गोवंश मिलने से फैली सनसनी

Report Times

धर्म श्रद्धा और विश्वास पर टिका, लेकिन अब गलत आचरण करने वाले धर्म को कर रहे कलंकित : तिवाड़ी

Report Times

चूरू : गर्भवती महिलाओं को भी लगाए जाएंगे टीके

Report Times

Leave a Comment