Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंपिलानीराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

ईडी और पुलिस के नाम पर डराकर महिला से 7.67 करोड़ रूपए की ऑनलाइन ठगी : झुंझुनू साइबर थाने में मामला हुआ दर्ज

REPORT TIMES 

पिलानी। ईडी व पुलिस का डर दिखा कर पिलानी क़ी महिला से साढ़े सात करोड़ की ऑन लाईन ठगी का मामला सामने आया है। तमाम प्रयासों के बाद भी साइबर ठगी के मामले रूक नहीं रहे हैं। चौंकाने वाली बात ये ही है कि साइबर ठगों के द्वारा बिछाए जाने वाले जाल में पढ़े लिखे लोग ज्यादा फंस रहे हैं। ताजा मामला साईबर पुलिस थाना झुंझुनूं में देखने को मिला है। साईबर थाने में बंगाल निवासी एक वृद्व महिला ने तीन लोगों के खिलाफ सात करोड से अधिक की ऑन लाईन ठगी का मामला दर्ज करवाया है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला ने रिपोर्ट में बताया कि मुम्बई निवासी आकाश कुल्हरी, संदीप राव व एक अन्य युवक महिला से अक्टूबर 2023 से लाईन सम्पर्क में थे। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने महिला को ईडी तथा पुलिस के छापों का डर दिखा कर बचने के लिए महिला से रूपये ऑनलाईन ट्रांसफर करवा रहे थे। पीडि़त महिला ठगों से इतनी डरी और सहमी हुई हैं कि उसने घटना के बारे में किसी को भी बताना उचित नहीं समझा तथा ठगों के कहे अनुसार ईडी तथा पुलिस की कार्यवाही से बचने के लिए 5 महीने में साढ़े सात करोड़ रूपये ऑन लाईन ट्रांसफर करती रही। पीडि़ता ने ठगों को खुश रखने के लिए बैंक से 80 लाख रूपयों का लोन लेकर भी पैसे भेजें। मिली जानकारी के अनुसार महिला पिलानी क़ी एक संस्थान में सहायक प्रोफेसर है। जानकारी यह भी मिली है क़ी ट्रांसफर की गई सारी रकम एक नम्बर की है।

Related posts

चिड़ावा : सड़क तोड़ने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

Report Times

श्रावण माह के आखिरी सोमवार को हुआ भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार, भजनों में झूमे श्रद्धालु

Report Times

मामले, 24 घंटे में 1335 नए केस, 52 लोगों की मौत

Report Times

Leave a Comment