Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसीकरस्पेशल

ज्वैलर्स की दुकान में चोरी की वारदात का खुलासा: दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

REPORT TIMES 

चिड़ावा पुलिस ने कस्बे के खेतड़ी रोड़ स्थित बिग बाजार के सामने डीआर ज्वैलर्स पर दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सोने की अंगूठियां और चोरी में काम में ली गई बाइक भी बरामद कर ली है। थानाधिकारी विनोद कुमार सामरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 दिसम्बर को शाम को खेतड़ी रोड़ पर डीआर ज्वैलर्स शॉप पर 2 अज्ञात युवकों ने दिनदहाड़े 4 सोने की अंगूठियां चुरा ली थी। ज्वैलर्स शॉप के मालिक भुकाना निवासी प्रदीप कुमार ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया था कि उनकी शॉप पर एक लड़का अंगूठी देखने के बहाने से आया था। उसने अंगूठी देखने के बाद और अंगूठी दिखाने के लिए कहा। बाद में मोलभाव करते हुए 4 अंगूठियां पसंद कर उसने घर वालों को उनकी फोटो भेजने की बात कही। साथ ही वह दुकान पर अन्य सामान देखने लगा। इसी दौरान उस लड़के का एक साथी काले रंग की स्प्लेंडर बाइक लेकर आया। मौका देख कर रिंग देख रहा युवक 16.400 ग्राम वजन की 4 सोने की रिंग लेकर अपने साथी के साथ फरार हो गया। परिवादी प्रदीप कुमार निवासी भुकाना की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया।

125 सीसीटीवी फुटेज खंगाले तब पकड़ में आए बदमाश

दिनदहाड़े ज्वैलर्स की दुकान से चोरी करने की वारदात को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने अलग अलग जगह से 100-125 सीसीटीवी फुटेज चैक किए। जिसके बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कड़ी से कड़ी जोड़ कर वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने सीकर के राधाकिशनपुरा निवासी 2 आरोपियों केशरदेव सिंह राजपूत और कुणाल सैनी उर्फ कौशल को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य जगह भी रेकी की थी आरोपियों ने

पुलिस ने ज्वैलरी शॉप में चोरी के आरोपियों को डिटेन करने के बाद कड़ी पूछताछ की। जिसमें चोरों ने बताया कि वे दोनों काफी दिनों से इस तरह की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे और टारगेट के लिए रेकी करते घूम रहे थे।

किराए की बाइक से वारदात

पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि चोरी की वारदात में वे अपना स्वयं का वाहन उपयोग में ना लेकर सीकर शहर में किराये पर मिलने वाली मोटरसाईकिल का उपयोग करते थे। दोनों आरोपी दुकान मालिक को बातों में उलझा कर जेवरात लेकर फरार हो जाते हैं।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

पुलिस टीम में चिड़ावा सीआई विनोद सामरिया, एएसआई रोहिताश्व सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, मोहन भूरिया, अमित सिहाग आसूचना अधिकारी , संदीप कुमार, अंकित कुमार, प्रकाश, विकास डारा शामिल रहे। वारदात के खुलासे में मुख्य भूमिका हेड कांस्टेबल मोहन भूरिया व कांस्टेबल अमित सिहाग की रही।

बरामदगी

आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चार सोने की अंगूठियां व घटना में काम में ली गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। अब आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

1. केशरदेव सिंह पुत्र रिछपालसिंह जाति राजपूत, उम्र 19 साल, निवासी आरटीओ ऑफिस के पास, राधाकिशनपुरा वार्ड न. 2, सीकर, पुलिस थाना उधोग नगर, जिला सीकर (राज)।

2. कुणाल सैनी ऊर्फ कौशल पुत्र प्रकाशचन्द, जाति सैनी, उम्र 19 साल, निवासी आरटीओ ऑफिस के पास, राधाकिशनपुरा वार्ड न. 6, सीकर, पुलिस थाना उधोग नगर, जिला सीकर (राज)।

Related posts

उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग जारी, प्रधानमंत्री मोदी, पीटी उषा व पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने डाला वोट

Report Times

भरतपुर एसीबी टीम पर सवाल… धौलपुर एसीबी टीम की कार्रवाई, पटवारी को 4000 रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार

Report Times

Padmaavat से लेकर Devdas तक, इन रोमांटिक फिल्मों को OTT पर देखकर आप भी हो जाएंगे इमोशनल

Report Times

Leave a Comment