Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानरेलवेस्पेशल

राजस्थान: रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, ऐसे होगा फायदा

REPORT TIMES 

रेलवे यात्रियों को बहुत जल्द राहत मिलने वाली है क्योंकि अब रेलवे की सवारी और भी सुगम हो जाएगी। लोकसभा बजट पेशी के दौरान बड़े एलान हुए हैं। राजस्थान में 8 नई रेलवे लाइनें बिछेंगी तो वहीं 7 लाइनों का दोहरीकरण भी होगा। ऐसे में राजस्थान में यात्रियों की रेलवे यात्रा और भी सुगम होने की उम्मीद है। बता दें आपको कि हाल में ही लोकसभा में बजट प्रस्तुत किया गया है जिसमें उत्तर – पश्चिमी रेलवे को रेलवे परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ बनाने के लिए 9714.28 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। लोकसभा बजट में 8 नई रेलवे लाइनों के निर्माण और 7 लाइनों के दोहरीकरण का फैसला लिया गया है।

ये 8 नई रेलवे लाइनें बिछेंगी

दौसा – गंगापुरसिटी, लंबाई 92.67 किमी, बजट 300 करोड़ रुपए।
रतलाम- डूंगरपुर, लंबाई 176.47 किमी, बजट 150 करोड़ रुपए
अजमेर – कोटा, लंबाई 145 किमी, बजट 50 करोड़ रुपए
पुष्कर – मेड़ता, लंबाई 59 किमी, 50 करोड़
अजमेर – नसीराबाद, लंबाई 145 किमी, 100 करोड़ रुपए
तारंगाहिल – आबूरोड, लंबाई 89.39 किमी, 300 करोड़ रुपए
नीमच – बड़ी सादड़ी, लंबाई 48.30 किमी, 100 करोड़ रुपए
ठठाना- मीठडी, लंबाई 25 किमी, 120 करोड़ रुपए

7 रेलवे लाइनों का होना है दोहरीकरण

फुलेरा डेगाना, लंबाई 108.75 किमी, 240 करोड़ रुपए
डेगाना- राई का बाग, लंबाई 145 किमी, 22 करोड़ रुपए
जयपुर सवाई माधोपुर, लंबाई 131.27 किमी, 100 करोड़ रुपए
अजमेर – चित्तौड़गढ़, लंबाई 186 किमी, 105 करोड़ रुपए
सवाई माधोपुर बायपास, लंबाई 6.98 किमी, 160 करोड़ रुपए
चूरू रतनगढ़, लंबाई 42.81 किमी, 200 करोड़ रुपए
मनहेरू बवानी खेड़ा, लंबाई 31.50 किमी, 40 करोड़ रुपए
काठूवास – नारनौल, लंबाई 24.12 किमी, 50 करोड़ रुपए

ऐसे होगा आपको फायदा

– इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के अंतर्गत रेलवे ट्रैक का नवीनीकरण, और साथ ही आरओबी और आरयूबी, सिग्नल, दूरसंचार, ब्रिज निर्माण और यात्री सुविधाओं पर काम किया जाएगा।

– इतना ही नहीं, यात्री सुविधाओं के मद पर इस वर्ष 750 करोड़ रुपए खर्च किे जाएंगे। इन सुविधाओं का सीधा लाभ यात्रियों को मिलेगा।

Related posts

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट इस दिन से, 3500 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी

Report Times

राजपथ बना कर्तव्यपथ, NDMC ने पास किया नाम बदलने का प्रस्ताव

Report Times

राजस्थान कांग्रेस कमेटी ने महंगाई के खिलाफ खोला मोर्चा, जीतू पटवारी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस जयपुर में

Report Times

Leave a Comment