Report Times
latestOtherअलवरकार्रवाईटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

कुर्सी को लात मारी, बैरियर हटाये; रस्ते को लेकर हरियाणा व राजस्थान पुलिसकर्मी आपस में उलझे

REPORT TIMES

हरियाणा पुलिस का एएसआई रविकांत व भिवाड़ी पुलिस जवान आपस में भीड़ गए। भिवाड़ी पुलिस ने जलभराव में वाहनों को जाने से रोकने के लिए एनएच पर बैरियर लगा रखा था। इसी बीच एएसआई आया और बैरियर को हटा दिया और कुर्सियों में लात मार दी। दरअसल, धारूहेड़ा तिराहे पर दो से तीन फीट तक जलभराव है। इसके लिए भिवाड़ी पुलिस वाहनों का डायवर्जन करा रही है। जिससे कि कोई वाहन पानी में न फंसे।

क्या है पूरा मामला ?

भिवाड़ी में जलभराव की समस्या लम्बे समय से चली आ रही है लेकिन इसका आज तक स्थाई समाधान नहीं निकला जा सका है। जलभराव का स्तर न बढ़े इसके लिए रेवाड़ी पलवल हाईवे पर एमपीएस स्कूल के सामने मिटटी की दीवार बना दी गई। इसके बाद एनएच पर यातायात बंद हो गया। नगीना गार्डन तिराहे पर भिवाड़ी पुलिस खड़ी हो गई और वाहनों को भगत सिंह कॉलोनी की तरफ डायवर्जन कराने लगी। तभी हरियाणा पुलिस का एएसआई रविकांत पहुंचा और भिवाड़ी पुलिस से उलझने लगा। बोला कि यहां क्यों खड़े हो, ये हरियाणा की सीमा है। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाया कि आगे जलभराव से रास्ता बाधित है, वाहनों को डायवर्जन कराया जा रहा है, लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुआ और भडक़ गया। बैरियर को हटा दिया और कुर्सियों को लात मारकर फेंक दिया। थानाधिकारी सचिन शर्मा की सूचना पर डीएसपी मुकेश चौधरी पहुंचे और हालात को संभाला। एएसआई को भी समझाया कि जाप्ता डायवर्जन के लिए खड़ा है। आगे मिट्टी डाले जाने से रास्ता बंद है और जलभराव में वाहन फंस सकते हैं।

Related posts

पंजाब बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित

Report Times

हवाई चप्पल, हाफ स्लीव शर्ट में मिलेगी एंट्री, राजस्थान RAS परीक्षा से पहले देख लें ड्रेस कोड

Report Times

चिड़ावा : पीसीपी में बिंदिया जांगिड़ ने किया टॉप

Report Times

Leave a Comment