Report Times
latestOtherखेलजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

राजस्थान: आईपीएल 2024 का शेड्यूल जारी, जानिए राजस्थान में कब होगा घमासान

REPORT TIMES 
इंडियन प्रीम‍ियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। बीबीसीसीआई ने आईपीएल सीजन के पहले फेज के शेड्यूल का एलान कर दिया है। लोकसभा चुनावों के चलते इस बार आईपीएल सीजन का शेड्यूल दो फेज में जारी किया जाएगा। जिसमें पहले फेज में 17 दिन के कुल 21 मैचों का ऐलान गुरुवार को बीसीसीआई ने जारी किया। शेष मैचों का ऐलान लोकसभा चुनावों की तारीखों के बाद किया जाएगा। आईपीएल सीजन की शुरुआत 22 मार्च को होगी। पहला मुकाबला गतविजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा।

जयपुर में तीन मैच

जयपुर में स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में फिर हल्ला बोल होगा। शुरुआती शेड्यूल में जयपुर को तीन मैचों की मेजबानी मिली है। जिससे क्रिकेट प्रेमियों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है। राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेंगी। राजस्थान का पहला मैच जयपुर में ही 24 मार्च को होगा।
IPL 2024 पहले फेज का शेड्यूल
1. चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 22 मार्च, चेन्नई, रात 8.00 बजे
2. पंजाब किंग्स वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स, 23 मार्च, मोहाली, दोपहर 3.30 बजे
3. कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेज सनराइजर्स हैदराबाद, 23 मार्च, कोलकाता, शाम 7.30 बजे
4. राजस्थान रॉयल्स वर्सेज लखनऊ सुपर जायंट्स, 24 मार्च, जयपुर, दोपहर 3.30 बजे
5. गुजरात टाइटन्स वर्सेज मुंबई इंडियंस, 24 मार्च, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
6. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेज पंजाब किंग्स, 25 मार्च, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
7. चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेज गुजरात टाइटन्स, 26 मार्च, चेन्नई, शाम 7.30 बजे
8. सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेज मुंबई इंडियंस, 27 मार्च, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे
9. राजस्थान रॉयल्स वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स, 28 मार्च, जयपुर, शाम 7.30 बजे
10. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेज कोलकाता नाइट राइडर्स, 29 मार्च, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
11. लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेज पंजाब किंग्स, 30 मार्च, लखनऊ, शाम 7.30 बजे
12. गुजरात टाइटन्स वर्सेज सनराइजर्स हैदराबाद, 31 मार्च, अहमदाबाद, दोपहर 3.30 बजे
13. दिल्ली कैपिटल्स वर्सेज चेन्नई सुपर किंग्स, 31 मार्च, वाइजैग, शाम 7.30 बजे
14. मुंबई इंडियंस वर्सेज राजस्थान रॉयल्स, 1 अप्रैल, मुंबई, शाम 7.30 बजे
15. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेज लखनऊ सुपर जायंट्स, 2 अप्रैल, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
16. दिल्ली कैपिटल्स वर्सेज कोलकाता नाइट राइडर्स, 3 अप्रैल, वाइजैग, शाम 7.30 बजे
17. गुजरात टाइटन्स वर्सेज पंजाब किंग्स, 4 अप्रैल, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
18. सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेज चेन्नई सुपर किंग्स, 5 अप्रैल, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे
19. राजस्थान रॉयल्स वर्सेज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 6 अप्रैल, जयपुर, शाम 7.30 बजे
20. मुंबई इंडियंस वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स, 7 अप्रैल, मुंबई, दोपहर 3.30 बजे
21. लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेज गुजरात टाइटन्स, 7 अप्रैल, लखनऊ, शाम 7.30 बजे

Related posts

ITI पास के लिए हेल्पर 800 पदों पर नियुक्ति हेतु नोटिफिकेशन, जानिए भर्ती संबंधित जानकारी

Report Times

लोहिया स्कूल में प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, 160 विद्यार्थियों को 5 लाख से अधिक के पुरस्कार

Report Times

बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लिखा लेटर, बड़ी वजह आई सामने

Report Times

Leave a Comment