Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थराजस्थानस्पेशल

राजस्थान: दांत का दर्द और बेहोशी का इंजेक्शन, डॉक्टर ने महिला को ब्लैकमेल कर किया रेप

REPORT TIMES

राजस्थान के जालौर जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. डॉक्टर को भगवान का रूप कहा जाता है. लेकिन एक डेंटल चिकित्सक ने इलाज की आड़ में हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. प्राइवेट क्लीनिक का डेंटल चिकित्सक डॉक्टर सुरेश सुंदेशा ने इलाज के लिए पहुंची महिला को अर्ध बेहोशी का इंजेक्शन लगाने के बाद उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए. इसके बाद डॉक्टर सुरेश सुंदेशा पीड़ित महिला को ब्लैकमेल करके उसके संग बार-बार दुष्कर्म करता रहा. यह मामला जालौर जिले के भीनमाल शहर का है. आरोपी डॉक्टर सुरेश सुंदेशा शहर में एक प्राइवेट डेंटिस्ट क्लीनिक चलाता है. पीड़ित महिला ने आरोपी डॉक्टर सुरेश सुंदेशा के खिलाफ भीनमाल पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है. पीड़ित महिला की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया कि वह इलाज के लिए प्राइवेट डेंटिस्ट क्लीनिक में गई हुई थी. इसी दौरान डॉक्टर ने उसे दर्द निवारक इंजेक्शन लगाकर इलाज की आड़ में घिनौनी हरकत करते हुए उसके साथ अश्लील वीडियो और फोटो बनाए खीच लिए.

 वीडियो कॉल करके भी देता था धमकी

इसके बाद आरोपी डॉक्टर पीड़ित महिला को अश्लील फोटो एवं वीडियो के जरिए लगातार ब्लैकमेल करता रहा. वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के साथ कई बार बलात्कार भी किया. पीड़ित महिला का आरोप है कि अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी डॉक्टर महिला को बार-बार कॉल और मैसेज करता था. इसके अलावा आरोपी डॉक्टर वीडियो कॉल करके धमकी भी देता रहता था.

पति के घर होने न होने के बारे में पूछता था आरोपी

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी डॉक्टर पति के घर होने और नहीं होने का फोन से पूछकर घर आकर उसके संग दुष्कर्म करता था. पीड़ित महिला ने कई बार आरोपी से अश्लील फोटो और वीडियो डिलीट करने के लिए कहा लेकिन आरोपी अश्लील वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा. आरोपी डॉक्टर ने करीब 6-7 बार महिला के साथ बलात्कार किया.

खाली समय में क्लीनिक बुलाता था आरोपी

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी डॉक्टर अश्लील फोटो और वीडियो बनाने के बाद अस्पताल में चेकअप करवाने की आड़ में अकेले और फुर्सत में आने का कहता था. वह कहता था कि ऐसे समय में आओ जब भीड़ कम हो. पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर बलात्कार सहित दुष्कर्म एवं आईटी एक्ट की कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ इस मामले में जांच भी शुरू कर दी है.

आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

पुलिस उप अधीक्षक हिम्मत चारण ने बताया कि पीड़ित महिला ने पुलिस थाने में प्राइवेट क्लीनिक के डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. मामला दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में भेजा गया है. इसके अलावा महिला की ओर से दर्ज रिपोर्ट में अभी जांच चल रही है.

Related posts

देखें कौन-कौन हैं दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2022 के विजेता

Report Times

पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Report Times

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर राज्यसभा में हंगामा, पीएम मोदी ने की केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक

Report Times

Leave a Comment