Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

राजस्थान: मुख्यमंत्री भजन लाल की बड़ी सौगात, 230 करोड़ की लागत से 1.38 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

REPORT TIMES 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में वर्षों से सीवर लाइन की मांग कर रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। जेडीए यहां 230 करोड़ रुपए से सीवर लाइन बिछाएगा। क्षेत्र की 68 कॉलोनियों को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। जेडीए ने जो प्लान बनाया है, उस पर गौर करें तो 1.38 लाख आबादी सीधे लाभान्वित होगी। वर्ष 2040 में इन कॉलोनियों में 2.57 लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।

इन इलाकाें की कॉलोनियां होंगी शामिल

– सांगानेर रेलवे स्टेशन के आस-पास की कॉलोनियां और रामपुरा रोड के बीच का क्षेत्र
– न्यू सांगानेर रोड, मुहाना मंडी, इस्कॉन रोड और वंदेमातरम सर्कल तक का क्षेत्र शामिल है।

ये होगा काम
– 214.49 किमी. की सीवर लाइन बिछाई जाएगी कॉलोनियों में
– 6.13 किमी. मुख्य सीवर लाइन बिछाने का होगा काम
– 30 एमएलडी के एसटीपी का स्वर्ण विहार आवासीय योजना में होगा निर्माण

अभी ये स्थिति
इन कॉलोनियों में सीवर लाइन न होने से लोगों ने सड़क पर ही सेप्टिक टैंक बनवा रखे हैं। सेप्टिक टैंक समय पर खाली नहीं कराने पर गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है। कई बार तो लोगों में विवाद भी हो जाता है।

Related posts

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने केंद्र सरकार के खिलाफ बयान बाजी की

Report Times

चिड़ावा : जन कल्याण सेवा संस्थान ने किया पौधारोपण

Report Times

मंच पर कुर्सी नहीं मिलने से नाराज हुए भाजपा विधायक, कार्यकर्ताओं के बीच जाकर बैठे

Report Times

Leave a Comment