Report Times
Other

CAA देश के लिए बहुत खराब, पाकिस्तानियों पर होगा पैसा खर्च… मोदी सरकार पर बरसे केजरीवाल

REPORT TIMES 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA को लेकर बड़ा बयान दिया है. केजरीवाल ने कहा कि भारत के लोगों के लिए पैसा नहीं है और ये पाकिस्तान के लोगों को यहां बसाना चाहते हैं. ये उन लोगों पर पैसा खर्च करना चाहते हैं. दिल्ली के सीएम ने कहा कि इन देशों में ढाई से तीन करोड़ अल्पसंख्यक हैं. अगर डेढ़ करोड़ भी आ गए तो कहां से रोजगार मिलेगा? ये बीजेपी की वोट बैंक की राजनीति है. जहां जहां बीजेपी का वोट कम है, वहां झुग्गियों को बसाकर भविष्य में वोट बैंक बनाएगी.

CAA देश के लिए बहुत खराब

ऐसा लोग कह रहे हैं. केजरीवाल ने कहा कि भारत के लोगों को रोजगार नहीं दिया जाता और पाकिस्तान के लोगों को बसाना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि CAA देश के लिए बहुत खराब है. एक बार सिलसिला शुरू हुआ तो रुकेगा नहीं. इसका सबसे बड़ा खामियाजा उत्तर-पूर्व को भुगतना पड़ेगा वहां बंगलादेश से बड़ी संख्या में घुसपैठ है. उनकी भाषा खतरे में है. दिल्ली के सीएम ने आगे कहा कि पूरा देश CAA का विरोध कर रहा है. अगर बीजेपी इसे वापस नहीं लेती है तो आप लोग चुनाव में इसका जवाब दीजिए.

गरीब देश के लोगों को यहां बसाना चाहती है BJP

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि करीब 11 लाख बिजनेसमैन देश छोड़कर जा चुके हैं. अगर लाना है तो उनको वापस लाओ. केजरीवाल ने आगे कहा कि हरियाणा सरकार रोजगार के लिए इजराइल जाने को कहती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी इकलौती पार्टी है जो गरीब देश के लोगों को अपने देश में बसा रही है. सीएए के जरिए सरकार यही कह रही है कि पाकिस्तान, बंगलादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक अगर भारत की नागरिकता लेना चाहे तो ले सकते हैं, उन लोगों को यहां बसाया जाएगा. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे युवा रोजगार के लिए दर दर भटक रहे हैं. महंगाई है और सरकार CAA की बात कर रही है.

Related posts

मदन राठौड़ के बयान से राजस्थान की सियासत में भूचाल! क्या कुछ मंत्रियों की कुर्सी जाएगी?

Report Times

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन

Report Times

दिल्ली चुनाव में चौंकाने वाला नतीजा? दीया कुमारी बोलीं, इस बार कुछ नया होगा

Report Times

Leave a Comment