Report Times
latestOtherआक्रोशकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानविरोध प्रदर्शनस्पेशल

राजस्थान: भाजपा सांसद हेगड़े के बयान पर बवाल, एनएसयूआई के विरोध पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

REPORT TIMES 

भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनंत हेगड़े के एक विवादित बयान के विरोध में राजस्थान एनएसयूआई के कार्यकर्ता आज जयपुर की सड़कों पर उतरे। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से जमकर झड़प भी हुई। कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिस कारण मौके पर कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बनी रही। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। जबकि पुलिस से हुई झड़प में कुछ कार्यकर्ताओं के चोटिल होने की भी खबर है।


जानकारी के अनुसार भाजपा सांसद के एक विवादित बयान का विरोध जताने के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ता आज सुबह एमआई रोड के नज़दीक शहीद स्मारक पर एकजुट हुए थे। यहां कार्यकर्ताओं ने भाजपा और विवादित बोल बोलने वाले सांसद अनंत हेगड़े के विरोध में जमकर नारे लगाए। इसके बाद भाजपा सांसद के प्रतीकात्मक पुतला फूंककर आक्रोश जताया गया।इसके बाद देखते ही देखते मौके पर माहौल अचानक से बिगड़ गया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का सामना पुलिस से हो गया। नौबत यहां तक पहुंच गई कि कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ गया। आखिर में कार्यकर्ताओं को पुलिस बसों में भरकर हिरासत में लिया गया और अलग-अलग थानों में पहुँचाया गया। तब जाकर माहौल शांत हुआ।

ये कहा था हेगड़े ने

भाजपा सांसद हेगड़े ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा को संविधान में संशोधन करना चाहिए। कांग्रेस ने संविधान में कई विकृतियों और अनावश्यक परिवर्तन किये हैं, जिन्हें ठीक करने के लिए संसद के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता है।

Related posts

चिड़ावा : क्रिकेटर रैना के रिश्तेदारों के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए सुलताना में दबिश

Report Times

DRDO में नौकरी के नाम पर 92 लाख की ठगी,डायरेक्टर का रिश्तेदार बन देता था झांसा

Report Times

चिड़ावा : पंचायत समिति के सामने मकान में लगी आग

Report Times

Leave a Comment