Report Times
latestझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंप्रदेशराजनीतिराजस्थान

राजस्थान के सीएम भजनलाल के निराला अंदाज, रेहड़ी से खरीदे फल, पीया जूस

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर संभाग स्तरीय लोकसभा सीटों को लेकर स्थानीय भाजपा नेता, प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं. इस दौरे के दौरान सीएम शर्मा प्रोटोकॉल तोड़ते हुए लोगों से मेलजोल भी कर रहे हैं. सीएम शर्मा जमीन से जुड़े नेता हैं. इस बात का परिचय उन्होंने पहले भी कई बार दिया है. बुधवार को झूंझुनू के दौरे पर सीएम शर्मा ने इस बात का परिचय फिर से दिया.

झूंझुनू रेलवे स्टेशन के पास अचानक रुका सीएम का काफिला

दरअसल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को झुंझुनू में लोकसभा चुनाव की कलस्टर बैठक की. कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री झुंझुनू हवाई पट्टी के लिए जा रहे थे तो उन्होंने अचानक रेलवे स्टेशन के पास एक फलों की रेहड़ी देखकर अपने काफिले को रूकवा लिया. खुद गाड़ी से उतरकर रेहड़ी वाले से केले और अंगूर खरीदे और यूपीआई से केले और अंगूर के 180 रुपए का डिजीटल भुगतान किया.

इसके बाद इसी रेहड़ी के पास सीएम भजनलाल शर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ गन्ने का जूस भी पिया.  इस दौरान सीएम के साथ प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर के अलावा उनके सभी स्टाफ भी थे. सीएम ने सभी को गन्ने का जूस पिलवाया.

Related posts

रफ्तार के घोड़े पर सवार हैं विराट कोहली, निशाने पर सचिन तेंदुलकर के 4 बड़े रिकॉर्ड

Report Times

पत्‍नी से परेशान पति ने खाया जहर, सुसाइड से पहले सोशल मीड‍िया पर खोली पोल

Report Times

यमुना जल समझौते से राजस्थान को क्या फायदा? क्या बोले राजस्थान-हरियाणा के मुख्यमंत्री

Report Times

Leave a Comment