Report Times
CRIMEElection speciallatestpoliticsक्राइमचुनावताजा खबरेंदेशराजनीति

टिकट कटी तो सांसद ने खाया जहर, हालत नाजुक

इरोड, रिपोर्ट टाइम्स । तमिलनाडु इरोड से मौजूदा लोकसभा सांसद एमडीएमके के गणेशमूर्ति को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। पुलिस के अनुसार 2019 के लोकसभा चुनाव में द्रमुक के टिकट पर निर्वाचित गणेशमूर्ति को आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे बेचैनी हुई और उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया और वेंटिलेटर पर रखा गया।

वे

परिवार के सदस्य ने एक अखबार को बताया कि गणेशमूर्ति ने कीटनाशक मिला हुआ पानी पी लिया है। रिपोर्ट के अनुसार प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि सांसद ने अपना जीवन समाप्त करने के प्रयास में ‘सल्फास’-कीटनाशक युक्त पानी पी लिया। सांसद के आत्महत्या के प्रयास को लेकर जब इरोड शहर के निजी अस्पताल के अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सांसद परिवार का कहना है कि डीएमके ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद वह गंभीर मानसिक तनाव में थे और इस वजह से उन्होंने जहर पी लिया।

Related posts

53 जरूरतमंद बच्चों को होटल में खिलाया भोजन : सरला पाठशाला में दी जा रही इन बच्चों को निशुल्क शिक्षा, आवाम ग्रुप और भीम आर्मी की नेक पहल

Report Times

राजस्थान के मुख्यमंत्री का सीकर व् चुरू जिले का दौरा रहा जिसमे पूर्व विधायक की मूर्ति का अनावरण किया

Report Times

Rajasthan Police: मुख्यमंत्री भजनलाल की पुलिसकर्मियों को ट्रिपल खुशखबरी, राजस्थान पुलिस कल्याण फंड सहित विभिन्न फंड के लिए की घोषणाएं

Report Times

Leave a Comment