Report Times
latestखेलमनोरंजन

22 साल के बैटर ने विराट से छीनी ऑरेंज कैप, IPL 2023 में 7 मैच में बनाए 78 रन, अब T20 वर्ल्ड कप…

Report times  22 साल के बैटर ने विराट कोहली से ऑरेंज कैप छीन ली है. आईपीएल 2024 से पहले जिस बैटर को कोई भाव नहीं दे रहा था. जिसके चर्चे खेल से ज्यादा दूसरी बातों के लिए थे. उसने इंडियन प्रीमियर लीग में धमाल मचा रखा है. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले इस बैटर का नाम है रियान पराग. 22 साल के रियान पराग ने आईपीएल 2024 में सोमवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार अर्धशतक बनाया. उन्होंने ना सिर्फ फिफ्टी जमाई, बल्कि अपनी टीम को जिताकर ही मैदान से लौटे. इसका इनाम उन्हें ऑरेंज कैप के रूप में मिला.

इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला हुआ. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ. अपने पहले 2 मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस से उम्मीद थी कि वह अपने घरेलू मैदान पर जीत से शुरुआत करेगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. राजस्थान रॉयल्स ने ट्रेंट बोल्ट (3/22) की दमदार गेंदबाजी की बदौलत मुंबई को 9 विकेट पर 125 रन पर रोक दिया. इसके बाद रियान पराग (39 गेंद पर 54 रन) की बदौलत 16वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया.

Related posts

G20 की सफलता के बाद आज बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे PM मोदी, होगा शानदार स्वागत

Report Times

पेयजल समस्या से परेशान वार्डवासियों का प्रदर्शन : जलदाय कार्यालय को लगाया ताला, तीन दिन से मुख्य टंकी की मोटर खराब शहर के बड़े इलाके में सप्लाई बाधित

Report Times

गौरीशंकर बुटिक पॉइंट का शुभारंभ 

Report Times

Leave a Comment