Report Times
Other

Sugarcane Juice Side Effects: डाइटिशियन से जानिए किन लोगों को गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए?

Reporttimes.in

Sugarcane Juice Side Effects: गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों के बीच गन्ने के रस का डिमांड बढ़ जाता है. लोग इसे बड़े ही चाव से पीना पसंद करते हैं. क्योंकि गन्ने के रस में नेचुरल शुगर के साथ-साथ विटामिन्स, मिनरल्स समेत कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. हालांकि कुछ लोगों को गन्ना का रस भूलकर भी नहीं पीना चाहिए. क्योंकि इसे पीने से उन्हें कई सारे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं. आइए डाइटिशियन मोनिका जी से जानते हैं किन लोगों को गन्ना का रस नहीं पीना चाहिए…

शुगर के मरीजों को नहीं पीना चाहिए गन्ने का रस
गन्ने का रस शुगर के मरीजों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में ग्लाइसेमिक लोड (जीएल) पाया जाता है जो ब्लड शुगर लेवल को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो गन्ने का जूस पीने से बचें.

डेंटल प्रोब्लम्स में न पीए गन्ने का रस
गन्ना में सबसे अधिक शुगर पाया जाता है. ऐसे में जिन लोगों को दांतों से कोई दिक्कत है ऐसे में गन्ने का जूस पीने से बचें. क्योंकि यह आपके दांतों को नुकसान भी पहुंचा सकता है. दांतों में कैविटी, मसूड़े की समस्याएं और दांतों की सड़न जैसी समस्याएं हैं तो गन्ने का रस न ही पीएं तो बेहतर होगा.

Related posts

जैसा था वैसा ही रहेगा…वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, सरकार को जवाब के लिए 7 दिन की मोहलत

Report Times

युवक से लूटी कार: खाना खाने होटल पर रुका था, चार लोग आए और कार की चाबी छीन कार ले गए

Report Times

बदमाशों के लिए ‘काल’ बनी राजस्थान पुलिस, 7 जिलों से 652 बदमाशों को दबोचा

Report Times

Leave a Comment