Report Times
Other

Lok Sabha Election 2024: गाजियाबाद में लोगों ने जगह-जगह किया पीएम मोदी का स्वागत, रोड शो में उमड़ी लाखों की भीड़

Reporttimes

पीएम नरेंद्र मोदी का (Lok Sabha Election 2024) गाजियाबाद में रोड शो के दौरान स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया. तय समय पर शाम 5.30 बजे पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने गाजियाबाद में मालीवाड़ा से विशेष खुले वाहन में रोड शो किया. पीएम मोदी के साथी सीएम योगी आदित्यनाथ व गाजियाबाद से सांसद प्रत्याशी अतुल गर्ग भी थे. हाथ में बीजेपी का चुनाव चिन्ह कमल को लिए सभी जनता का अभिवादन कर रहे थे. सड़क के दोनों तरफ लोग पीएम मोदी को देखने के लिए जुटे थे. जगह-जगह उन पर फूल बरसाए गए. महिलाओं की टोलियों ने स्वागत किया. बैंड व ढोल बजाते लोग लगातार मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे.

अतुल गर्ग के समर्थन में रोड शो
गाजियाबाद से इस बार बीजेपी ने लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है. बीते 2014 और 2019 में जनरल वीके सिंह यहां से सांसद चुने गए थे. उन्हें केंद्र में मंत्री पद भी दिया गया था. लेकिन 2024 में अतुल गर्ग को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है. अतुल गर्ग गाजियाबाद शहर सीट से विधायक हैं. वो गाजियाबाद के मेयर भी रह चुके हैं.

Related posts

पायलट की पत्नी का शायराना अंदाज में गहलोत के मंत्री अशोक चांदना पर जवाबी हमला, जानें सारा पायलट ने क्या लिखा

Report Times

राजस्थान: पीएम मोदी और कलराज मिश्र की राजभवन जयपुर में मुलाकात, विकास से संबंधित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Report Times

वह ‘फ्यूज्ड बल्ब’, हिम्मत है तो PM मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ कर दिखाएं- CM नीतीश पर सुशील मोदी का हमला

Report Times

Leave a Comment