Report Times
Other

Lok Sabha Election 2024: गाजियाबाद में लोगों ने जगह-जगह किया पीएम मोदी का स्वागत, रोड शो में उमड़ी लाखों की भीड़

Reporttimes

पीएम नरेंद्र मोदी का (Lok Sabha Election 2024) गाजियाबाद में रोड शो के दौरान स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया. तय समय पर शाम 5.30 बजे पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने गाजियाबाद में मालीवाड़ा से विशेष खुले वाहन में रोड शो किया. पीएम मोदी के साथी सीएम योगी आदित्यनाथ व गाजियाबाद से सांसद प्रत्याशी अतुल गर्ग भी थे. हाथ में बीजेपी का चुनाव चिन्ह कमल को लिए सभी जनता का अभिवादन कर रहे थे. सड़क के दोनों तरफ लोग पीएम मोदी को देखने के लिए जुटे थे. जगह-जगह उन पर फूल बरसाए गए. महिलाओं की टोलियों ने स्वागत किया. बैंड व ढोल बजाते लोग लगातार मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे.

अतुल गर्ग के समर्थन में रोड शो
गाजियाबाद से इस बार बीजेपी ने लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है. बीते 2014 और 2019 में जनरल वीके सिंह यहां से सांसद चुने गए थे. उन्हें केंद्र में मंत्री पद भी दिया गया था. लेकिन 2024 में अतुल गर्ग को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है. अतुल गर्ग गाजियाबाद शहर सीट से विधायक हैं. वो गाजियाबाद के मेयर भी रह चुके हैं.

Related posts

चिड़ावा : शरद पूर्णिमा पर सैन बगीची हनुमान मंदिर में अखण्ड रामायण पाठ

Report Times

जोधपुर: हैंडीक्राफ्ट बिजनेसमैन के घर 10 करोड़ की चोरी, नींद की गोलियां देकर नकदी-ज्वैलरी लेकर भागे नौकर

Report Times

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोनिया गाँधी का प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार

Report Times

Leave a Comment