Report Times
टॉप न्यूज़ताजा खबरें

WB News : साइबर ठगी के नये तरीकों से रूबरू करायेगा ‘साइबर सेफ कोलकाता’

Reporttimes.in

कोलकाताविकास गुप्ता : साइबर ठग नये तरीके अपनाकर लोगों को ठग रहे हैं. जागरूकता के अभाव में लोग आसानी से इनके जाल में फंस कर अपनी जमापूंजी गंवा रहे हैं. बाद में ठगी का आभास होने पर वे नजदीकी थानों में ठगी के शिकार होने की जानकारी के साथ शिकायत दर्ज कराने पहुंच रहे हैं. लोगों को समय रहते जागरूक करने के लिए कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) की तरफ से वॉट्सएप पर ”साइबर सेफ कोलकाता” नामक एक नया चैनल खोला गया है. इस चैनल के जरिये अब लोग साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों से अवगत हो सकेंगे.

बारकोड स्कैन करते ही वॉट्सएप चैनल से जुड़े सकेंगे लोग

कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार के साइबर क्राइम थाने के वरिष्ठ अधिकारी आम जनता के लिए शुरू की गयी इस पहल पर बताते हैं कि कोलकाता पुलिस से सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक व एक्स हैंडल पर जाकर वहां दिये गये एक बारकोड को स्कैन करते ही लोग ”साइबर सेफ कोलकाता” नामक वॉट्सएप चैनल से जुड़े जायेंगे. उन्हें रोजाना उस चैनल पर ठगी से बचने के तरीकों को लेकर नये अपडेट मिलते रहेंगे. अधिकारी बताते हैं कि कामकाज के बीच में अधिकतर लोग कुछ देर के अंतराल पर अपने मोबाइल पर वॉट्सएप अकाउंट को चेक करते रहते हैं. इसे देखते हुए पुलिस की तरफ से लोगों को उन फुरसत के पल में जागरूक करने के लिए यह वॉट्सएप चैनल शुरू किया गया है. ऐसे में चंद मिनटों में वे इस चैनल को भी चेक करते रहें, जिससे वे साइबर धोखाधड़ी से अवगत होते रहें.

Related posts

नई संसद के उद्घाटन से जुड़ी याचिका SC से खारिज, कहा- यह हमारा काम नहीं

Report Times

हैट्रिक से चूकी BJP किशनगढ़ बास सीट पर कर पाएगी कोई कमाल, कांग्रेस को मिली थी हार

Report Times

‘कवच’ होता तो हादसा नहीं होता, जानिए क्या है यह अलर्ट सिस्टम कैसे काम करता है

Report Times

Leave a Comment