Report Times
CRIMटॉप न्यूज़ताजा खबरेंसोशल-वायरल

Sultanpur Crime News: सुल्तानपुर में डॉक्टर हत्याकांड के आरोपी की गोली मारकर हत्या

Reporttimes.in

लखनऊ: सुल्तानपुर में रविवार देर शाम डॉ. घनश्याम तिवारी हत्याकांड (Sultanpur Crime News) के आरोपी विजय नारायण सिंह की गोली मारकर हत्याकर दी गई. वो कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटकर बाहर आया था. दरियापुर के पल्लवी होटल के सामने विवाद के दौरान कुछ लोगों ने विजय नारायण सिंह और उसके साथी को गोली मार दी. विजय की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि साथी अनुज शर्मा को गंभीर हालत में लखनऊ भेजा गया है. विजय नारायण सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह का चचेरा भाई और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह का भतीजा है.

एक साथ बैठे थे सभी
बताया जा रहा है कि विजय सिंह को दो लोगों ने गोली मारी और बाइक से फरार हो गए. विजय नारायण सिंह को सितंबर 2023 में हुए डॉ. घनश्याम तिवारी हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था. वो हाईकोर्ट से जमानत लेकर जेल से बाहर आया था. पुलिस के अनुसार हत्यारे व विजय नारायण एक साथ बैठकर बातें कर रहे थे. इसी दौरान कहासुनी हो गई और गोली चल गई. पुलिस ने चार टीमें इस हत्याकांड के खुलासे के लिए लगाई हैं.

Related posts

भारत करेगा महिला वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी, गांगुली बोले “हम चाहते थे

Report Times

भाजयुमो ने निकाली तिरंगा रैली

Report Times

हनी गैंग का गुर्गा हथियार के साथ गिरफ्तार :  सोशल मीडिया पर की थी फोटो अपलोड

Report Times

Leave a Comment