Report Times
latestOtherकरियरखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशस्पेशल

भारत करेगा महिला वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी, गांगुली बोले “हम चाहते थे

REPORT TIMES

भारत 2025 में महिलाओं के 50 ओवर के विश्वकप की मेजबानी करेगा। बीसीसीआई ने बर्मिंघम में संपन्न आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन के दौरान इस मेगा टूर्नामेंट के लिए बोली जीत ली है। इसके बाद ये तय हो गया कि अगला वर्ल्ड कप भारत में ही होगा। देश एक दशक से अधिक समय बाद फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के इस महत्वाकांक्षी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

पिछली बार भारत में महिलाओं का 50 ओवर का विश्व कप 2013 में आयोजित किया गया था। इस विश्व कप में, मुंबई में फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई वेस्टइंडीज को 114 रनों से हराकर चैंपियन बना था। आज तीन अन्य आईसीसी महिला टूर्नामेंट के मेजबानों की भी घोषणा की गई। 2024 का टी-ट्वेंटी विश्व कप बांग्लादेश में होगा। 2026 का टी-ट्वेंटी विश्व कप इंग्लैंड में आयोजित किया जाएगा। 2027 के टी-ट्वेंटी विश्वकप की मेजबानी श्रीलंका करेगा।

आईसीसी विज्ञप्ति के अनुसार, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, ‘हम आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की मेजबानी करने के इच्छुक थे और हमें खुशी है कि हमें इसकी मेजबानी मिल गई है।’

Related posts

बजट से पहले गोरक्षक बने गहलोत, 1500 ग्राम पंचायतों में गौशालाओं के लिए 1333 करोड़ मंजूर

Report Times

राजस्थान: सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस ने बनाई 8 टीम, 168 सदस्य के जरिए साधा जातीय और क्षेत्रीय समीकरण

Report Times

PM Modi ने राजस्थान में कहा- 4 जून 400 पार, कांग्रेस को बताया विकास विरोधी

Report Times

Leave a Comment