Report Times
खेलटॉप न्यूज़ताजा खबरें

T20 WC 2024: ऋषभ पंत को मिल सकती है स्क्वाड में जगह, जानें कब होगा टीम का ऐलान

Reporttimes.in

T20 WC 2024: भारत में सभी के ऊपर अभी आईपीएल का बुखार चढ़ा हुआ है. चौक-चौराहा, गली- मोहल्ला  में खेड़े सभी क्रिकेट प्रेमी अपनी टीम और अपने पसंदीदा खिलाड़ी का समर्थन करते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें, आईपीएल 2024 सीजन के समाप्त होने के बाद एक और महासंग्राम देखने को मिलेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें, आईपीएल के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 शुरू होने वाला है. जिसे लेकर अभी से तैयारी शुरू हो गई है. टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 को लेकर जल्द ही बीसीसीआई अपनी टीम का ऐलान करेगी. संभावना जताई जा रही है कि भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 टीम में शामिल किया जा सकता है. बता दें कि 30 दिसंबर 2022 की रात को ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट का शिकार हुए थे. इसके बाद वो लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे. मगर अब उन्होंने आईपीएल से वापसी की और विपक्षी टीम पर जमकर बरस भी रहे हैं.

T20 WC 2024: टीम में मिल सकती है पंत को जगह: सूत्र

आईपीएल 2024 के बीच में सूत्रों के हवाले से ये खबर निकल के सामने आ रही है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए ऋषभ पंत को भी भारतीय टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है. चोट से उभरने के बाद अच्छे लय में आ रहे हैं. उन्होंने दिल्ली के तरफ से खेलते हुए आईपीएल 2024 सीजन में दो अर्धशतक भी जड़ा है. इसके अलावा बीसीसीआई भारत के और भी कई युवा बल्लेबाजों पर अपनी पैनी नजर रखी हुई है.

Related posts

भाजपा में क्या होता है पूर्व मुख्यमंत्रियों का भविष्य, अब तक के ट्रेंड से समझिए वसुंधरा-शिवराज का फ्यूचर

Report Times

अजमेर में बड़ा हादसा…कार बनी ‘आग का गोला’, तीन दोस्तों की जलकर मौत

Report Times

सचिन पायलट का बनने लगा माहौल? समझें क्यों विरोध का जोखिम नहीं उठाना चाहेगी कांग्रेस

Report Times

Leave a Comment