Report Times
Other

PM Modi ने कहा- DMK की राजनीति का आधार है लोगों को आपस में लड़ाना और अपना फायदा देखना

reporttimes.in

PM Modi : डीएमके डिवाइड एंड रूल की राजनीति करती है, इनकी राजनीति का आधार है लोगों को बांटना. डीएमके ने देश के लोगों को भाषा, धर्म और जाति के नाम पर हमेशा लड़ाया है. उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलनाडु के वेल्लोर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि पूरी डीएमके पार्टी एक परिवार की कंपनी बनकर रह गई है. इनकी फैमिली पाॅलिटिक्स की वजह से तमिलनाडु के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल रहा है.

पीएम मोदी ने तमिलनाडु की जनता को 14 अप्रैल को आने वाले नववर्ष की शुभकामनाएं दी और कहा कि मुझे यह विश्वास है कि यह साल तमिलनाडु के लोगों को बेहतर बनाएगा. लोकसभा चुनाव 2024 प्रदेश के लोगों में नए उत्साह का संचार करेगा. उन्होंने कहा कि आज हमें मिलकर एक विकसित तमिलनाडु और और एक विकसित भारत बनाना है. पिछले 10 साल में केंद्र सरकार ने एक मजबूत और विकसित भारत की नींव रखी है, जो निरंतर मजबूत हो रही है.

Related posts

अध्यादेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची AAP, 3 जुलाई को जलाएंगे कॉपी

Report Times

चिड़ावा : पुत्रों के पिता के प्रति श्रद्धा के प्रतीक हैं ये दो देवालय

Report Times

Tokyo Quad Summit: जापान के टोक्यों में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी

Report Times

Leave a Comment