Report Times
Businessटॉप न्यूज़ताजा खबरें

Share Market: घरेलू बाजार के ऐतिहासिक तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 793 अंक टूटा, निफ्टी 22,500 के नीचे पहुंचा

Share Market Closing Bell: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों के कारण सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार प्री-ओपनिंग में फिसल गया. इसके बाद, एक्सचेंज को दोनों सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी पाताल में पहुंच गए. क्लोजिंग बेल तक सेंसेक्स 1.06 प्रतिशत यानी 793.25 अंक टूटकर 74,244.90 पर था. जबकि, निफ्टी 1.05 प्रतिशत यानी 238.10 अंक टूटकर 22,515.70 पर बंद हुआ. आज मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट देखने को मिली. आज बाजार में 3943 कंपनियां कारोबार कर रही थी. इसमें 1475 कंपनियों के स्टॉक में तेजी देखने को मिली. जबकि, 2365 कंपनियों के स्टॉक नुकसान में बंद हुए.

Sensex 2

कैसा था सेंसेक्स-निफ्टी पर कारोबार

बीएसई के तीस शेयरों वाले सेंसेक्स पर बाजार बंद होने तक 26 कंपनियों के स्टॉक नुकसान में कारोबार कर रहे थे. जबकि, चार कंपनियों के शेयर भाव में तेजी आयी. निफ्टी पर सभी सेक्टरों में लाल का निशान देखने को मिला. बैंक निफ्टी 417 अंक, एफएमसीजी 556 अंक, आईटी 286 अंक, फॉर्मा 329 अंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल 329 अंक टूटा दिखा. ज्यादातर सेक्टर 100 अंक से ज्यादा टूटे. निफ्टी पर बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स, टीसीएस, नेस्ले इंडिया, टाटा कंज्यूमर और इंडसइंड के स्टॉक टॉप गेनर्स में शामिल हुए. जबकि, सन फॉर्मा, मारुति, पावर ग्रिड, टाइटन, ओएनजीसी, ग्रासिम और जेएसडब्यू स्टील के स्टॉक चॉप लूजर्स की श्रेणी में शामिल हुए.

Related posts

अफेयर के शक में बर्बरता! पेड़ से लटकाया उल्टा, फिर लाठियों और संटियों से पीटा

Report Times

खाटूश्यामजी पहुंचा जंजीरों में जकड़ा किसान, बोला- ‘सरकार ने नहीं सुनी..बाबा श्याम ही आखिरी आस’

Report Times

BCCI bans Rishabh Pant: ऋषभ पंत को BCCI ने किया बैन, प्लेऑफ की रेस में दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका

Report Times

Leave a Comment