Report Times
Election specialpoliticsटॉप न्यूज़ताजा खबरें

Lok Sabha Election 2024: सपा ने जारी की एक और लिस्ट, कौशांबी और कुशीनगर से किया उम्मीदवार का ऐलान

Reporttimes.in

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल रेस में है. जोर-शोर से चुनाव प्रचार के बीच पार्टी अपने उम्मीदवारों का भी प्रचार कर रही है. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने एक और लिस्ट जारी की है. सपा ने अपनी नयी लिस्ट में दो उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई है. पार्टी ने कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज और कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह को टिकट दिया है.

बीजेपी के विजय दुबे से होगा अजय प्रताप का मुकाबला

कुशीनगर से सपा और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला हो रहा है. बीजेपी ने इस सीट से विजय दुबे को उम्मीदवार बनाया है. कुशीनगर से विजय दूसरी बार बीजेपी उम्मीदवार बने हैं. 2019 में दुबे बीजेपी की टिकट पर कुशीनगर से चुनाव लड़े थे. गौरतलब है कि दुबे पहले कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे. साल 2012 में कांग्रेस की तरफ से विधायक भी बने थे. इसके बाद 2016 में विजय दुबे ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया. अब एक बार फिर वो कुशीनगर से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में किस्मत आजमा रहे हैं.

कौशांबी से विनोद सोनकर देंगे टक्कर

कौशांबी लोकसभा सीट से सपा ने पुष्पेंद्र सरोज को टिकट दिया है. इस सीट से उनका मुकाबला बीजेपी के विनोद सोनकर से होगा. बीजेपी नेता विनोद सोनकर इस सीट से बीते दो बार से लगातार सांसद रहे हैं. पार्टी ने तीसरी बार भी उन पर भरोसा जताया है.

63 सीटों पर चुनाव लड़ रही है सपा

यूपी में इस बार सपा गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है. इंडिया अलायंस के तहत समाजवादी पार्टी कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग की है. सपा प्रदेश के 63 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वहीं कांग्रेस 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है. बता दें यूपी में 80 लोकसभा सीटें हैं.

Related posts

श्री पीठ महालक्ष्मी धाम में धार्मिक आयोजन के दूसरे दिन यज्ञ में दी आहुतियां, शुक्रवार को होगा अभिमंत्रित धन लक्ष्मी कुबेर कलश व श्रीयंत्रो का वितरण 

Report Times

चिड़ावा ब्लॉक में 4 कॉरोना पॉजिटिव मामले और मिले

Report Times

नवलगढ़ के बलरिया का युवक आया पॉजिटिव

Report Times

Leave a Comment