Report Times
Election specialpoliticsटॉप न्यूज़ताजा खबरें

Lok Sabha Election 2024: समस्तीपुर में जदयू के दो मंत्रियों की संतान होंगे आमने-सामने

Reporttimes.in

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा सीट समस्तीपुर (सुरक्षित) पर बिहार सरकार के दो मंत्री जो कि एक ही पार्टी (जदूय) में हैं, उनके बच्चों के बीच टकराव होने की उम्मीद है. एनडीए में शामिल चिराग पासवान की अगुवाई वाली लोजपा (रामविलास) ने बिहार सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी (25) को मैदान में उतारा है. उन्होंने अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है. यह सीट वर्तमान में चिराग के चचेरे भाई प्रिंस राज के पास है, जिन्होंने 2019 में लोजपा के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी. 2021 में पार्टी तोड़कर चिराग से अलग हो जाने के कारण प्रिंस इस बार टिकट नहीं पा सके. दलित के लिए आरक्षित इस सीट पर 13 मई को वोट डाले जायेंगे. नामांकन की तारीख 18 से 25 अप्रैल है.

Related posts

हिंदुस्तान में नयी ऑल्टो लॉन्च कब?

Report Times

गुजरात में UCC दांव की क्या है कहानी, 2022 नहीं 2024 की ओर देख रही BJP?

Report Times

चनाना की सरकारी स्कूल में लगाई धर्म विशेष की क्लास : अध्यापिका प्रेम ओला को चनाना से लगाया चिड़ावा, आगे कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा

Report Times

Leave a Comment