Report Times
CRIMEElection specialटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्वास्थ्य-और-फिटनेस

Lucknow Crime news: काकोरी में बीजेपी नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, तीन घायल

Reporttimes.in

लखनऊ: काकोरी (Lucknow Crime news) के तेजी खेड़ा गांव में शुक्रवार को राजकुमार लोधी के बेटे के तिलक में बीजेपी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम बिलास रावत अपने तीन साथियों के साथ गए थे. जैसे ही वो रात को लगभग साढ़े नौ बजे समारोह स्थल से बाहर निकले, गांव के ही मोनू रावत, उसके भाई अखिलेश, बबलू लोधी, रिंकू लोधी, ज्ञानी लोधी और श्रीकृष्ण रावत वहां पहुंचे और गालियां बकते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. राम बिलास रावत, जय करण, अनंत राम और छोटू को गोलियां लगते ही गिर पड़े. ताबड़तोड़ गोलियां चलने से वहां हड़कंप मच गया. आनन फानन में सभी स्थानीय लोगों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया.

बुजुर्ग की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
बताया जा रहा है कि इस गोली कांड में अनंत राम यादव (60) उर्फ अमित की मौत हो गई. जयकरण के सिर से गोली छूते हुए निकल गई. जबकि छोटू को हाथ में गोली लगी है. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया. रामबिलास रावत को पेट व कमर में गोलियां लगी हैं. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना स्थल से तमंचा और खोखे बरामद हुए हैँ. मौके पर फोरेंसिक टीम से जांच कराई गई. आरोपियों की तलाश कराई जा रही है.

Related posts

सनराईज योगा क्लब और लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने लगाए अनाज मंडी में 35 पौधे

Report Times

सूरजगढ़ सीट पर बीजेपी की नजर हैट्रिक पर, कांग्रेस भी वापसी के मूड में

Report Times

ज्ञानवापी पर फैसले से खुश हुए हिंदू संगठन, VHP बोली- मंदिर की पहली बाधा पार कर ली

Report Times

Leave a Comment