Report Times
GENERAL NEWSBusinessटॉप न्यूज़ताजा खबरें

ITR Filing: इनकम टैक्स में बड़े काम की है धारा 80C, जानें कितना बच सकता है आपका टैक्स

Reporttimes.in

ITR Filing: वित्त वर्ष 2023-24 के लिए इनकम टैक्स फाइल करने की शुरुआत हो चुकी है. बड़ी संख्या में लोगों ने अभी तक अपना आयकर रिटर्न फाइल भी कर दिया है. हालांकि, अच्छी बात ये है कि इनकम टैक्स में भारत सरकार के द्वारा छूट के कई प्रवधान किये गए हैं. धारा 80सी के तहत टैक्स में आपको एक वित्तिय वर्ष में 1.5 लाख रुपये की टैक्स छूट दी जाती है. इस एक्ट का लाभ व्यक्तिगत आयकरदाता और एचयूएफ (Hindu Undivided Families) दोनों को मिलता है. हालांकि, किसी भी टैक्सपेयर को इस छूट का फायदा केवल ओल्ड टैक्स रिजीम में आईटीआर फाइल करने पर मिलता है. आइये इसके बारे में डिटेल से जानते हैं.

किस निवेश में मिलती है 80सी की छूट

आयकर अधिनियम के तहत धारा 80सी एक लोकप्रिय धारा है. इसका उपयोग आमतौर पर वेतनभोगी आयकर दाताओं द्वारा निवेश और खर्चों के लिए कर कटौती का दावा करने के लिए किया जाता है. अगर आप केंद्र सरकार की, पीपीएफ, पीएफ, यूलिप, ईएलएसएस, जीवन बीमा प्रीमियम, सुकन्या समृद्धि योजना, एनएससी आदि योजनाओं में निवेश करते हैं तो सरकार की तरफ से आपको टैक्स में छूट की प्राप्ति होती है. मूल रुप से इस धारा का उद्देश्य लोगों को बचत के लिए प्रेरित करके सरकारी योजनाओं में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करना है.

Related posts

किसान जागरूकता अभियान के तहत धान्या सीड्स द्वारा किसान गोष्ठी आयोजित, धान्या बाजरा शेखावाटी के किसानों की पहली पसंद – डॉ. संजीव गुप्ता 

Report Times

 रामनवमी महोत्सव पर 28 को भव्य शोभायात्रा : निमंत्रण पत्र देकर दिया जा रहा न्योता

Report Times

36 कौम के आशीर्वाद से ही राजनीति सम्भव – मुरारी सैनी

Report Times

Leave a Comment