Report Times
Businessटॉप न्यूज़ताजा खबरें

Tata Group की इस कंपनी ने साल में कमाया बंपर मुनाफा, अब निवेशकों को देगी तगड़ा डिविडेंड

reporttimes.in

Tata Group की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) ने वित्त वर्ष 2023-24 के जनवरी-मार्च तिमाही में जबरदस्त मुनाफा कमाया है. इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा नौ प्रतिशत बढ़कर 12,434 करोड़ रुपये हो गया. इससे पिछले वित्त वर्ष (2022-23) की समान अवधि में कंपनी ने 11,392 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था. मुनाफे वाले नतीजों के साथ कंपनी ने निवेशकों को तगड़ा डिविडेंड देने का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने 28 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का फैसला लिया गया है. टीसीएस के द्वारा पहले से 45 रुपये प्रतिशेयर का लाभांश दिया जा रहा था. अब वित्त वर्ष 2024 में कंपनी के द्वारा निवेशकों को दिया जाने वाला कुल लाभांश 73 रुपये हो गया है. कंपनी ने घोषणा की है कि 29वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) के चौथे दिन लाभांश का पेमेंट किया जाएगा.

सालभर में कंपनी की कितनी हुई कमाई

टीसीएस ने वित्त वर्ष 2023-24 में 45,908 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है. इस दौरान राजस्व बढ़कर 2,40,893 करोड़ रुपये हो गया, जो 2022-23 में 2,25,458 करोड़ रुपये था. समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी अपने बिक्री मार्जिन को 1.5 प्रतिशत बढ़ाकर 26 प्रतिशत करने में सफल रही. इस दौरान राजस्व भी 3.5 प्रतिशत बढ़कर 61,237 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 60,583 करोड़ रुपये था. वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में कंपनी को 13.2 अरब डॉलर के नए ऑर्डर मिले, जो अब तक किसी भी तिमाही में सबसे ज्यादा है. हालांकि, इस तिमाही में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या लगभग दो हजार कम हुई है. कंपनी में कुल कर्मचारियों की संख्या 6,01,546 है.

Related posts

विप्र नारी शक्ति मंडल का फागोत्सव : धमाल पर झूमी महिलाएं, प्रतियोगिताओं का लिया लुत्फ

Report Times

ईरान में बेकाबू हुए हालात, 80 शहरों में फैला प्रदर्शन; सुरक्षाबलों के साथ झड़प में अब तक 26 मौतें

Report Times

पीयूष का आईजीएमसीआरसी में चयन

Report Times

Leave a Comment