Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

विप्र नारी शक्ति मंडल का फागोत्सव : धमाल पर झूमी महिलाएं, प्रतियोगिताओं का लिया लुत्फ

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर के सामाजिक महिला संगठन विप्र नारी शक्ति मंडल का फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष मधु शर्मा थीं।  अध्यक्षता डॉक्टर कुसुमलता शर्मा ने की। इस दौरान मंडल संरक्षक रिंकू शर्मा, रेखा पांडेय, श्वेता शर्मा और पुष्पा भारद्वाज ने  अतिथियों का स्वागत किया और संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मुस्कान शर्मा के निर्देशन में महिलाओं और बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
प्रस्तुतियों पर सभी ने खूब तालियां बटोरी। इस दौरान राजस्थानी धमाल पर भी सभी महिलाओं ने एक साथ डांस किया। इस दौरान मुख्य अतिथि मधु शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी राजस्थानी संस्कृति की भव्यता का परिचय देते हैं और संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। ये आयोजन लगातार होते रहने चाहिए।  वहीं कार्यक्रम अध्यक्ष डॉक्टर कुसुमलता ने कहा कि ऐसे आयोजन से पारिवारिक माहौल बनता है और आपसी प्रेम सद्भाव बढ़ता है। इसलिए सांस्कृतिक आयोजनों को समाज का अहम हिस्सा माना गया है। इस दौरान उषा, पिंकी, अंजू, रेखा,  अजीता, राखी, उषा शर्मा, अनिता सहित काफी महिलाएं कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

Related posts

…तो मेरे पिता को भी मार देना, हमास लीडर के बेटे ने इजराइल से क्यों की ये अपील?

Report Times

NIA के हत्थे चढ़ा खालिस्तानी समर्थक लकी, बिश्नोई गैंग के सदस्य समेत 6 गिरफ्तार

Report Times

11साल बड़ी लड़की को ब्याहने गया लड़का, पुलिस ने शादी रुकवाई, बैरंग लौटी बारात

Report Times

Leave a Comment