Report Times
Other

Healthy Foods : क्यों भोजन के साथ सलाद खाना है जरूरी? जानें क्या हैं सलाद खाने के बड़े फायदे

Reporttimes.in

Healthy Foods : ऐसा देखा जाता है कि बच्चे सलाद खाने में आना-कानी करते हैं, इसलिए सलाद को स्वादिष्ट बना कर उन्हें खाने में देना चाहिए. सलाद हमें ताकत तो देता ही है. यह पेट के लिए भी अच्छा होता है. सलाद में कई सब्जियों और फलों को शामिल किया जा सकता है, जो हमारे स्वास्थ्य को कई तरीके से लाभ पहुंचाते हैं. कच्चे फल और सब्जियों का सेवन करने से शरीर को पोषक तत्व भी उचित मात्रा में मिलते हैं. भोजन के साथ सलाद खाने के स्वास्थ्य लाभ इस प्रकार हैं.

वजन कम करने में मददगार

सलाद में कैलोरी काफी कम मात्रा में होती है. इससे आपका वजन नियंत्रित रहता है. सलाद में फलों और गुड फैट जैसे-ऑलिव ऑयल और ऐवाकाडो को शामिल करने से शरीर को आयरन, लाइकोपिन, ल्यूटिन और अन्य पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद मिलती है. अर्थात सलाद से पोषक तत्व तो मिलते हैं, पर कैलोरी काफी कम मात्रा में मिलती है.

इसके सेवन से कब्ज रहता है दूर

यह आपके शरीर को अधिक ऊर्जा देता है और फाइबर की मात्रा के कारण इससे आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है. सलाद में टमाटर, मूली आदि को मिलाने से सलाद फाइबर से भरपूर हो जाता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल और कब्ज की समस्या दूर होती है. पेट की अधिकतर समस्याओं का कारण कब्ज को ही माना जाता है. कब्ज के दूर होने से कई समस्याएं खुद-ब-खुद समाप्त हो जाती है. भोजन से पहले उच्च फाइबर युक्त आहार का सेवन करने से आपको वजन घटाने में भी मदद मिलती है.

शरीर में बनाये रखता है पानी

सलाद में अगर आप खीरा, ककड़ी, मूली आदि चीजों का सेवन करते हैं, तो यह आपको दिन भर हाइड्रेट (पानी की मात्रा) बनाये रखता है. अगर पुदीने के पत्ते को खीरे के साथ मिला कर खाया जाये, तो यह और भी फायदेमंद होता है. इन दोनों को मिक्स करने से शरीर को डिटॉक्सीफाइ करने में मदद मिलती है.

भीगा चना है ज्यादा फायदेमंद

भीगे बादाम हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, यह बात तो हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भीगा चना, भीगे बादाम से भी ज्यादा फायदेमंद होता है. शायद आपको यह सुन कर आश्चर्य हो रहा होगा, लेकिन यह सच है. भीगे चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, फैट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिंस पाये जाते हैं. इससे यह सस्ती चीज बड़ी-से-बड़ी बीमारी से लड़ने में मदद करता है. साथ ही इससे खून साफ होता है, जिससे सुंदरता बढ़ती है और यह दिमाग भी तेज करता है.

 

Related posts

करियर और कारोबार में इन राशि वालों को मिल सकती है सफलता, करें ये उपाय

Report Times

बोर्ड परीक्षा के पेपर सुरक्षा के साथ थानों में भेजे:केंद्र अधीक्षकों को सौंपी गई जिम्मेदारी, शिक्षा अधिकारी की देखरेख में हुआ वितरण

Report Times

टीम इंडिया की विक्ट्री परेड, विराट-रोहित ने एक साथ लहराई ट्रॉफी, ब्ल्यू बस में सवार टीम इंडिया के स्वागत में खड़े हुए 3 लाख से ज्यादा फैंस

Report Times

Leave a Comment