Report Times
Otherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरें

6,6,6 – एमएस धोनी ने IPL 2024 में हार्दिक पांड्या के 4 गेंद पर जड़ दिए 20 रन, देखें वीडियो

Reporttimes.in

IPL 2024: रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रनों की बारिश हुई. एक हाई स्कोरिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को उसके ही होम ग्राउंड पर 20 रनों से मात दी. मैच के दौरान एमएस धोनी ने हार्दिक पंड्या को लगातार तीन छक्के लगाए तो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भीड़ हैरान रह गई. धोनी सीएसके की पारी में चार गेंद शेष रहते बल्लेबाजी करने आए और 500 की स्ट्राइक रेट से 20 रन बनाए. हार्दिक के पास धोनी की विस्फोटक बल्लेबाजी का कोई जवाब नहीं था. धोनी की बल्लेबाजी देख भीड़ तालियां बजा रही थी. सीएसके के पूर्व कप्तान का हर एक शॉट लाजवाब था. धोनी के वही 20 रन टीम के काम आया और टीम उतने ही रनों के अंतर से यह मुकाबला जीत पाई.

IPL 2024: हार्दिक बनें धोनी के शिकार

हार्दिक पांड्या की पहली गेंद थोड़ी धीमी थी और एमएस धोनी ने तुरंत उसे ताड़ लिया और लॉन्ग-ऑफ पर जोरदार छक्का जड़ दिया. गेंदबाज ने इसके बाद एक फुल लेंथ गेंद फेंकी, लेकिन नतीजा वही रहा. धोनी ने उस गेंद को वाइड लॉन्ग-ऑन हवा में बाउंड्री के बाहर भेज दिया. अगली गेंद सबसे ज्यादा खराब थी. हार्दिक ने पैड पर एक लोवर फुलटॉस फेंकने का प्रया किया और धोनी ने डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से मैच में अपना तीसरा छक्का आसानी से जड़ दिया. इसके बाद धोनी ने आखिरी गेंद पर दो रन बटोरे.

Related posts

छात्र / छात्राओं ने एक गोल्ड सहित जीते सात मेडल : गुवाहाटी में हुई प्रतियोगिता

Report Times

बकाया जमा नहीं कराया तो बिजली डिस्कॉम ने खम्भों से काट वायर, सिटी केबल व फाइबर इन्टरनेट वायरों को हटाया

Report Times

चौथी बार दुर्घटनाग्रस्त हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, मवेशी से टकराकर ट्रेन का अगला हिस्सा टूटा

Report Times

Leave a Comment