Report Times
Businessटॉप न्यूज़ताजा खबरें

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा आठवें वेतन आयोग का तोहफा! रेल यूनियन ने लिखा पत्र

reporttimes.in

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के द्वारा आठवें वेतन आयोग के गठन की मांग लगातार उठाया जा रहा है. कर्मचारियों को उम्मीद है कि चुनाव के बाद नहीं सरकार बनने के बाद केंद्र इसपर फैसला ले सकती है. हालांकि, इस बीच रेलवे कर्मचारियों के यूनियन ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) ने 8वें वेतन आयोग के गठन की मांग को रखा है. फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि रेलवे के कर्मचारियों के वेतन वृद्धि को लेकर आठवें वेतन आयोग के गठन की मांग को लेकर हमने कैबिनेट सचिव को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि नई सरकार के गठन के बाद, केंद्र सरकारी कर्मचारियों के हितों पर ध्यान देते हुए तुरंत आठवें वेतन आयोग की समीक्षा के लिए समिति का गठन करें.

बता दें कि केंद्र सरकार के द्वारा संसद में कर्मचारियों के आठवें वेतन आयोग के गठन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में साफ कहा है कि केंद्र सरकार के सामने कोई प्रस्ताव नहीं है. हालांकि, इससे पहले मार्च के महीने में डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (Department Of Personnel & Training) ने वित्त मंत्रालय के अधीन आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर (Department of Expenditure) को इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन का एक पत्र फॉरवर्ड किया है. इस पत्र में आठवें वेतन आयोग के गठन की बात कही गयी है.

Related posts

भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने हिजाब को लेकर दिया बयान, कहा- ‘गुलामी की निशानी है इसे छोड़ना चाहिए’

Report Times

राजसमंद में पानी में फंसी स्कूल वैन, बच्चों की जान पर आफत, NDRF समेत बचाव दल मौके पर

Report Times

भाजपा ओबीसी मोर्चा 6 को मनायेगा कमलोत्सव

Report Times

Leave a Comment