Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में आज 2 से तीन डिग्री बढ़ेगा तामपान, 4 मई से एक्टिव होगा नया वेटर सिस्टम

REPORT TIMES 

राजस्थान में मई महीने की शुरुआत में ही जोरदार गर्मी से होने जा रहा है. बीते कल कोटा शहर में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें तो मई महीने के अगले 3-4 दिन तामपान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होगी. अगले 48 घंटों मे राजस्थान के कई जिलों तापमान में बढोत्तरी का अनुमान हैं.  मई माह के पहले सप्ताह में राजस्थान के तापमान में हल्की गिरावट और फिर पारे तेजी से वृद्धि के संकेत हैं, जबकि 4 मई से राजस्थान में नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने की उम्मीद है. इससे प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है.

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार राजस्थान के कई इलाकों अगले 24 घंटे में उत्तरी हवा के प्रभाव से तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन 4 मई को बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, जैसलमेर, फलोदी के कुछ क्षेत्रों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, साथ ही इन जिलों में धूलभरी आंधी चलने की संभावना है.

Related posts

शिवनगरी के शिवालय: यहां शिवालय में प्रज्वलित रहती है अखण्ड ज्योति

Report Times

हेलीकॉप्टर झूले में सवार बच्चा दरवाजा खुलने से गिरा नीचे

Report Times

शेयर मार्केट के नाम पर हो सकता है फ्रॉड, बिजनेसमैन के डूबे 1.15 करोड़

Report Times

Leave a Comment